मिथुन-कुंभ राशि के लोग होते है अच्छे दोस्त, जानिए आपके लिए कौन है बेस्ट!

punjabkesari.in Monday, Oct 29, 2018 - 02:12 PM (IST)

कभी प्यार तो कभी लड़ाई, यहीं है दोस्ती। इनके बिना भी लाइफ बोरिंग लगने लगती हैं। करीबी दोस्त वो शख्स है जिसके साथ हम अपने मन की सभी बातें बिना किसी झिझक के शेयर कर लेते है। मगर हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता कि उसको सच्चा दोस्त मिले। इसलिए दोस्ती करते समय काफी सोचना पड़ता है। आज हम  आपको राशियों के हिसाब से बताएंगे कि कौन से लोग परफेक्ट फ्रेंड बनते हैं।  

आइए जानते है उन बेस्ट राशियों के बारे में जो बनते है सबसे अच्छे दोस्त। 

1. मेष राशि-धनु राशि 

PunjabKesari
अगर आपकी राशि मेष है तो धनु राशि वालों के साथ दोस्ती करें क्योंकि इन दोनों राशियों की एक-दूसरे के साथ खूब पटती है। इसके अलावा आप सिंह राशि वालों को भी अपना दोस्त बना सकते हैं। 

2. वृषभ राशि-मकर राशि
इन दोनों राशियों के लोग हमेशा सच्चे दोस्त बनते हैं। मिथुन राशि वाले के साथ दोस्ती न करें क्योंकि इनके साथ आपकी लंबे समय तक नहीं निभ पाएगी। 

3. मिथुन राशि-कुंभ राशि
ये दो राशियां मिलकर भी अच्छी दोस्त बनती है। हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते है।  

4. कर्क राशि-मीन राशि

PunjabKesari
कर्क राशि वालों के लिए मीन राशि वाले लोग काफी बेहतर साबित होते है। मगर जितना हो सकें, उतना मकर राशि वालों से दूर रहे। 

5. सिंह राशि-मिथुन राशि
सिंह राशि वालों के लिए मिथुन व धनु राशि दोस्त काफी अच्छे साबित होते है। इनकी दोस्ती अच्छी निभती है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static