रामनवमी पर बनेगा खास संयोग, इन 5 राशियों को मिलेगा भगवान राम का आशीर्वाद

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 04:45 PM (IST)

हिंदू पंचाग के अनुसार, चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि वाले दिन रामनवमी मनाई जाती है। इस बार रामनवमी का खास पर्व 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। वैसे तो चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि बहुत खास मानी जाती है क्योंकि इस दिन कन्या पूजन होता है और नवरात्रि का समापन भी होता है। लेकिन इस तिथि को रामनवमी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसी दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान राम का जन्म रामनवमी वाले दिन मध्य दोपहर में कर्क लग्न और पुनर्वसु नक्षत्र में हुआ था। ऐसे में ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस बार रामनवमी की तिथि बहुत खास मानी जा रही है। इस साल भी भगवान राम के जन्मदिन पर वहीं संयोग बन रहा है जो उनके जन्म के दौरान बना था। ऐसे में यह रामनवमी कुछ राशियों के लिए बहुत लकी होगी।  तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी राशियां है जिनके लिए रामनवमी लकी रहेगी। 

सिंह 

इस राशि के लोगों के रामनवमी से अच्छे दिन शुरु होंगे। किस्मत का इन्हें साथ मिलेगा, इनके सपने सच होंगे। अच्छे पैकेज के साथ इनको कोई नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। घर में मंगल कार्य आयोजित हो सकते हैं और प्रोफेशनल लाइफ में आप कामयाबी की नई सीढ़ियां चढ़ सकते हैं।   

PunjabKesari

वृश्चिक

नौकरी कारोबार में आप लोगों की तरक्की होगी। व्यापार में धन-लाभ के आपको नए अवसर मिलेंगे। करियर में नई-नई उपलब्धियां आपको मिलेंगी। लंबे समय से रुका हुआ धन वापिस मिलेगा। संतान पक्ष से आप लोगों को कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। 

मेष  

आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ठीक होगी। घर में धार्मिक कार्य करवा सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन में आपके खुशहाली आएगी। हर कार्य में आपको पॉजिटिव परिणाम देखने को मिलेंगे।

PunjabKesari

तुला 

आप लोगों का स्वास्थ्य पहले से अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनेगी। धन संपदा में वृद्धि के योग आपके बनेंगे। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होगी। आप कोई नई जमीन या वाहन खरीद सकते हैं।  

कर्क 

रामनवमी से इस राशि के जातकों के जीवन में नई खुशियां आएंगी। किसी नए काम की आप शुरुआत कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा आपको वापिस मिलेगा। समाज में मान-सम्मान आपको मिल सकता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static