राशि के हिसाब से फिट नहीं बैठती इन 5 कपल्स की जोड़ी, जल्दी हो जाता है ब्रेकअप

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2019 - 01:51 PM (IST)

जहां कुछ कपल्स में बेशूमार होता है वहीं कुछ कपल्स की केमिस्ट्री सही नहीं बैठ पाती। जब कपल्स के बीच चीजें सही नहीं चलती तब बात ब्रेकअप तक भी पहुंच जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन दोनों की पर्सनैलिटी बिल्कुल अलग होती है। कुछ ऐसी राशियां हैं जिनकी जोड़ी एक-दूसरे के साथ कामयाब नहीं हो पाती हैं और उनके रिश्ते में उतार चढ़ाव आने लगते हैं।

रिलेशनशिप में में कोई राशि के बारे में नहीं सोचता है लेकिन रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए और तकरार से बचने के लिए आप इसे ध्यान में तो रख सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि किन राशियों की जोड़ियों का रिश्ता ज्यादा देर टिक नहीं पाता।

मेष राशि - कर्क राशि

मेष राशि के लोग थोड़े ज्यादा केयरिंग होते हैं वहीं कर्क राशि के लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। यही कारण है कि इन दोनों के बीच बात बन नहीं पाती और इनका रिश्ता जल्दी टूट जाता है।

PunjabKesari

वृषभ राशि - सिंह राशि

इन दोनों राशियों के लोग ही हद से ज्यादा गुस्सैल होते हैं। इनके रिश्ते में घमंड और जिद्दीपन बीच में आ जाता है। जब दोनों का मिजाज गर्म होता है तो कोई भी एक-दूसरे को मनाने की कोशिश नहीं करता इसलिए इनका रिश्ता जल्दी टूट जाता है।

मिथुन राशि - कन्या राशि

कन्या और मिथुन राशि की पर्सनैलिटी तो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है। जहां कन्या राशि के लोग हर चीज अपने मुताबिक चाहते हैं वहीं मिथुन राशि के लोगों को आजादी पसंद होती है। इनका तालमेल बैठ नहीं पाता और दोनों जल्दी अलग हो जाते हैं।

PunjabKesari

कर्क राशि - तुला राशि

कर्क राशि लोगों का ख्याल रखना पसंद करते हैं लेकिन तुला राशि के लोग इसे बंदिश समझ लेते हैं। इसी कारण इनका रिश्ता अपनी पहचान नहीं बना पाता।

मकर राशि - तुला राशि

मकर राशि के लोगों को बेफिजूल की बात करना बिल्कुल पसंद नहीं। वहीं तुला राशि के लोग हर पल का आनंद उठाना चाहते हैं। इन दो राशि के लोगों के लिए साथ में रिश्ते के मायने ढूंढ पाना मुश्किल होता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static