धनु लड़कियों के लिए परफेक्ट होते हैं इस राशि के लड़के

punjabkesari.in Sunday, Sep 05, 2021 - 02:40 PM (IST)

हर कोई अपनी जिंदगी में ईमानदार, केयरिंग व अपने जैसे स्वभाव वाले पार्टनर की तलाश करता है। इससे रिश्ता मजबूत होने के साथ मैरिड लाइफ खुशहाली व सुखमय बीतती है। ऐसे में आज हम बात धनु राशि (22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच) वाली लड़कियों की करें तो ये खुले विचार, एडवेंचर के शौकीन, मेहनती व निडर स्वभाव की होती है। इसलिए इन्हें ऐसे पार्टनर की ही तलाश रहती है जो इनके साथ जिंदगी को पूरी तरह एन्जॉय करें। साथ ही ईमानदारी से रिश्ता निभाएं।


ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, 3 राशियों के लड़कों से धनु राशि की खूब पटती है। ऐसे में इनकी आपस में जोड़ी बनने से इनकी मैरिड लाइफ खुशहाल व सुखमय बीतती है। चलिए जानते हैं धनु राशि की लड़कियों के लिए परफेक्ट पार्टनर्स के बारे में...

PunjabKesari

धनु- मेष राशि

धनु लड़कियों के लिए मेष राशि के लड़के एकदम परफेक्ट माने जाते हैं। इन दोनों के स्वभाव में बेहद ही समानता मानी जाती है। ये दोनों ही ईमानदार, मेहनती, खुले विचारों के मालिक व तेज दिमाग के होते हैं। ये किसी भी परिस्थिति व रिश्ते में झूठ बोलना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। ये हर काम को कड़ी मेहनत व लगन से पूरा करके सांस लेते हैं। ऐसे में धनु व मेष राशि वालों की आपस में खूब पटती है। वहीं ये एक-दूसरे के साथ जल्दी ही घूल-मिल जाते हैं। ऐसे में ये एक साथ बेस्ट व आदर्श जोड़ी के रूप में लोगों के सामने आते हैं।

धनु- सिंह राशि

सिंह वालों की भी धनु राशि वालों से खूब जमती है। दोनों का स्वभाव, पसंद ना पसंद काफी एक जैसी होती है। दोनों ही झूठ बोलने, धोखा देने आदि चीजों से दूर रहते हैं। दोनों की गुस्से के मामले में भले ही थोड़े तेज हो। मगर किसी के साथ धोखा या गलत करने के बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचते हैं। ऐसे में ये दोनों एक साथ मिलकर एक मजबूत रिश्ता बनाते हैं।

PunjabKesari

धनु- कुंभ राशि

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, धनु राशि की लड़कियों के लिए कुंभ लड़के भी एकदम परफेक्ट माने जाते हैं। ये दोनों ही खुले विचारों, महत्वकांक्षी व मनमौजी होते हैं। ऐसे में ये दोनों की हंसी-खुशी के जिंदगी जीना में विश्वास रखते हैं। ऐसे में इनकी जोड़ी काफी मजबूत बनती है। इन दोनों को ही नई-नई जगहों पर घूमने, खोज करने व एडवेंचर का शौक होता है। ऐसे में ये दोनों ही एक-दूसरे की कंपनी खूब एन्जॉय करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static