Women Health: ल्यूकोरिया को न करें नजरअंदाज, ये 8 आहार रखेंगे बचाव

punjabkesari.in Monday, Oct 08, 2018 - 07:11 PM (IST)

सफेद पानी आने का कारण : लिकोरिया महिलाओं में होनी वाली आम समस्या है, जिसके बारे में खुल कर बात करने से औरतें झिझक महसूस करती हैं। वेजाइना में फंगल इंफैक्शन बढ़ जाने के कारण सफेद रंग का चिपचिपा पदार्थ निकलने लगता है, जिसे ल्यूकोरिया,व्हाइट डिस्चार्ज,या श्वेत प्रदर भी कहा जाता है। 

 

क्या है लिकोरिया? 

वैसे तो यह औरतों में होने वाली आम समस्या है। पीरियड्स से पहले या ठीक होने के एक-दो दिन बाद सामान्य रूप से हो जाती है। कई बार प्राइवेट पार्ट से होने वाला सफेद चिपचिपे पदार्थ का यह सिक्रीशन शारीरिक संबंध बनाने से पहले भी होता है। यह दर्द से बचाव रखने में मददगार होता है लेकिन बिना वजह लगातार इस स्थिति का रहना गंभीर परेशानी है। जिसका कारण शरीर में बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन है। 

 

किन महिलाओं को होता है लिकोरिया 

जिन महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उन्हें ल्यूकोरिया की परेशानी बहुत जल्दी घेर लेती है। इसके अलावा प्राइवेट पार्ट की सफाई न करना, शारीरिक संबंध बनाने के बाद वेजाइना की सफाई न करना, खान-पान में पोषक तत्वों की कमी, ज्यादा समय तक इंफैक्शन की अनदेखी करने और 30 की उम्र के बाद वाली महिलाओंं में यह परेशानी हो जाती है।


 लिकोरिया के कारण (Causes of Leukorrhea)

कमजोर प्रतिरोधक क्षमता
हाइजीन की कमी
एंटीबायोटिक्स का अधिक सेवन
फंगल इंफैक्शन
पीरियड्स की अनियमिता
शरीर में आयरन की कमी 

 

लिकोरिया से बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा

वजन कम होना
प्राइवेट पार्ट में सूजन
हड्डियों की कमजोरी
यूरीन प्रॉब्लम का बढ़ना
भूख की कमी
इंफर्टिलिटी की समस्या 
समय से पहले बुढ़ापा आना


ल्यूकोरिया से कैसे करें बचाव 

 प्राइवेट पार्ट की सफाई रखें। 
 कॉटन के अंडरगार्मेट्स पहनें। 
 यूरिन डिस्चार्ज के बाद प्राइवेट पार्ट को पानी से साफ करना न भूलें
 वेजाइना की सफाई में साबुन का इस्तेमाल न करें। 
 शारीरिक संबंध से दूरी बनाएं। 
 टॉयलेट की पूरी सफाई रखें। 
 अपने आहार में  हरी पत्तेदार सब्जि़यों और विटमिन सी युक्त फलों और सब्जि़यों, जैसे-संतरा, नींबू, अनार, सेब, केला, खजूर, चुकंदर और पालक आदि को शामिल करें। 
 

लिकोरिया का घरेलू उपाय  (Home Remedies for White Discharge)

आंवला

विटामिन सी से भरपूर आंवला के गुण वेजाइना के बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार है। रोजाना आंवला जूस या फिर आंवले का मुरब्बा खाएं। 
PunjabKesari
दही

रोजाना आहार में दही जरूर शामिल करें। इससे किसी भी तरह की इंफैक्शन से जल्दी आराम मिलता है। 
PunjabKesari
बरगद के पेड़ की छाल का रस 

एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर बरगद के पेड़ की छाल का रस ल्यूकोरिया में फायदेमंद है। इस पेड की छाल को पानी में उबाल कर ठंड़ा होने पर इस पानी से प्राइवेट पार्ट को धोएं। 

 

एलोवेरा

सुबह एलोवेरा जूस का सेवन करें, इससे वेजाइना की इंफैक्शन जल्दी दूर होती है। 

 

अखरोट 

रोजाना 1 या 2 अखरोट का सेवन करें। इसके अलावा अखरोट की मुट्ठीभर पत्ती को पानी में उबाल कर इसे गुनगुना होने पर वेजाइना को धोएं। 

 

अंजीर 

रात को 2 सूखी अंजीर पानी में भिगो कर सुबह हल्के गुनगुने पानी के साथ खाएं। इससे बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं।  

 

केला

केला खाने से ल्यूकोरिया से जल्दी आराम मिलता है। यह शरीर के अंदर बैक्टीरिया फैलने से रोकता है। 
PunjabKesari
चौलाई

खाने में चौलाई शामिल करें, इसके अलावा चोलाई को मिक्सी में पीसकर इसे पानी में उबाल कर सूप की तरह पीएं। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static