Women Health: डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स, तंदरुस्त रहेगा शरीर

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2022 - 05:02 PM (IST)

स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन्स की बहुत ही आवश्कता होती है। यह आपको स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। खासकर महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए इन विटामिन्स की जरुरत पड़ती है। इसके अलावा महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोन्स बदलाव होते हैं। जिसके कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे प्रेग्नेंसी, हार्मेन्लस बदलाव जैसी समस्याएं। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे विटामिन्स जो महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। 

विटामिन ए

40-45 की उम्र में महिलाओं के शरीर में हार्मोनल्स बदलाव होते हैं। जिसके कारण महिलाओं के शरीर में त्वचा से लेकर शरीर तक कई तरह के बदलाव होते है। इस दौरान उन्हें विटामिन-ए युक्त आहार की बहुत ही आवश्यकता होती है। आप डाइट में गाजर, पपीता, कद्दू के बीज, पालक जैसी चीजें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

 विटामिन के 

विटामिन-के भी महिलाओं के शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या और इसके अलावा बच्चे के जन्म के वक्त ज्यादा खून बहने की समस्या होती है। इस समस्या से निपटने के लिए आप विटामिन-के आहार को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप सोयाबीन ऑयल ,हरी सब्जियां को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

विटामिन सी 

महिलाओं की त्वचा और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए आप विटामिन-सी युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा सर्दी, खांसी या फिर किसी भी तरह के संक्रमण से शरीर को बचाने के लिए आप विटामिन सी का सेवन कर सकते हैं। आप नींबू, आवंला, ब्रोकली, कीवी, पाइनएप्पल, आम, अमरुद जैसी चीजों का सेवन करें। 

विटामिन बी9 

प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाओं के शरीर में बहुत ही तरह के बदलाव होते हैं। इसलिए इस दौरान महिलाओं को विटामिन्स की बहुत ही आवश्यकता होती है। विटामिन्स के कमी के कारण मां के गर्भ में पल रहे बच्चे में बर्थ डिफेक्ट की परेशानी हो सकती है। इसलिए इस दौरान बच्चे और मां के अच्छे स्वास्थ्य के लिए विटामिन बी9 बहुत ही जरुरी है। विटामिन बी9 को फोलिक एसिड भी कहते हैं। आप अपनी डाइट में ग्रेन, बीस्ट, यीस्ट जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं। 

विटामिन ई 

त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए विटामिन ई युक्त आहार बहुत ही जरुरी है। अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए आपको विटामिन-ई आहार को अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहिए। यह आपके नाखून, बाल और त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इसका सेवन करने से आप लंबे समय तकजवां और सुंदर दिखेंगी। आप पीनट बटर, बादाम, पालक जैसी चीजें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

Content Writer

palak