कितना होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल? कंट्रोल करने के लिए करें इन सब्जियों का सेवन

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 12:16 PM (IST)

आज हर 5 में से 3 व्यक्ति को डायबिटीज की समस्या है। खराब लाइफस्टाइल, अच्छी डाइट न लेना, हार्मोनल का बैलेंस न होना कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे डायबिटीज का खतरा होता है। इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है क्योंकि अनकंट्रोल शुगर शरीर के कईं हिस्सों को नुकसान पहुंचाती है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कितने महीनों तक शुगर टेस्ट नहीं करवाते हैं लेकिन इसके कारण आपको समस्या भी हो सकती है।

हर महीने करवाएं टेस्ट

PunjabKesari

डॉक्टर्स की मानें तो जिन लोगों को शुगर की बीमारी है वह हर महीने बाद इसका टेस्ट करवाएं। जिस निर्धारित तारीख पर आपको डॉक्टर ने बुलाया है उस दिन आप डॉक्टर के पास जाएं और अपना चेकअप करवाएं। वहीं स्वस्थ लोगों को कम से कम हर 3 महीने के बाद ब्लड शुगर टेस्ट  करवानी चाहिए।

कितना होना चाहिए ब्लड शुगर का स्तर?

बहुत से लोगों को यह नहीं पता होगा कि शुगर का लेवल खाना खाने से पहले और बाद में कितना होना चाहिए। इस पर कुछ एक्सपर्ट्स की मानें तो हेल्दी लोगों का खाली पेट शुगर लेवल 100 से 120 तक होनी चाहिए और खाना खाने के बाद यानि तकरीबन 2 से 3 घंटे के बाद 130 से 160 के बीच होनी चाहिए। अगर आपकी बॉडी में शुगर का लेवल सही नहीं है या फिर संतुलित नहीं है तो आप तुंरत डॉक्टर से चेकअप करवाएं। इसकी दवा लेने के साथ-साथ अपनी डाइट को भी अच्छा रखें।

डाइट हो हैल्दी

शुगर को दवाइयों के जरिए तो कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन अगर आप की डाइट अच्छी नहीं है तो दवाइयां भी अपना असर नहीं दिखा पाएंगी। ऐसी चीजों से दूर रहिए जिनमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा हो जिससे शुगर लेवन बढ़े। ऐसी स्थिति में हेल्थ एक्सपर्ट भी यह सलाह देते हैं कि आपको वो चीजें खानी चाहिए जिससे शुगर लेवल न बढ़े।

ये सब्जियां कंट्रोल में रखेंगी शुगर

1. पत्ता गोभी

PunjabKesari

पत्ता गोभी डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इनमें पाए जाने वाले तत्व शरीर में शुगर लेवल को संतुलन में रखते हैं। इसमें भरपूर फाइबर होता है जो आपकी बॉडी के लिए काफी जरूरी है। इसलिए आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। आप चाहे तो इसकी सब्जी बना कर खा सकते हैं या फिर आप इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

2. गाजर

गाजर भी फाइबर का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। यह शुगर मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें भरपूर विटामिन भी पाया जाता है। इसलिए आप इसे डाइट में जरूर शामिल करें।

3. खीरा

वजन कंट्रोल करने के लिए और स्किन को फायदे देने वाला खीरा शुगर के मरीजों के लिए भी वरदान है। इसके सेवन से पेट को भी फायदा होता है। इसमें पानी की मात्रा भी भरपूर होती है।

4.  भिंडी

आसानी से पचने वाली भिंडी भी डायबिटीज मरीजों के लिए काफी असरदार है। यह शुगर को कंट्रोल रखती हैं। भिंडी में मौजूद तत्व न सिर्फ आपका डायबिटीज से बचाव करते हैं बल्कि इसके साथ-साथ इससे शरीर कईं बीमारियों से भी बचा रहता है।

5.  हरी सब्जियां

डायबिटीज मरीजों को अपनी डाइट में हरी सब्जियां भी जरूर एड करनी चाहिए। ब्रोकली, बीन्स, हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। इससे आपको काफी फायदा होगा। आप इनका सेवन सलाद के रूप में भी कर सकते हैं, इसे पास्ता में डाल कर खाएं, इसका सूप पी सकते हैं। सब्जी के रूप में सेवन कर सकते हैं।

जरूर करें योग

PunjabKesari

इसके अलावा योग से भी डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। रोजाना 25-30 मिनट योग करने इसमें फायदा मिलता है। इसके लिए आप प्राणायाम, सेतुबंधासन, बलासन, वज्रासन और धनुरासन कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static