Negative energy को घर के पास फटकने भी नहीं देंगे ये वास्तु टिप्स

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 12:50 PM (IST)

घर बनाते समय इसकी हर एक चीज का खास ख्याल रखा जाता है। घर के डैकोरेशन करते समय वास्तु की भी मदद ली जाती है ताकि नेगेटिव एनर्जी परिवार से दूर रहे और इस खुशहाल वातावरण में घर हमेशा फले-फूले। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे घर में आने वाली नाकारात्मक ऊर्जा हमेशा के लिए दूर हो जाएगी और पारिवारिक सदस्यों में आपसी प्यार भी बना रहेगा। 


1. नीम 

PunjabKesari
नीम को आयुर्वेदिक औषधियों और बहुत से ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। खाने में यह बहुत कड़वी होती है लेकिन इससे फायदे अमृत से कम नहीं है। घर की नाकारात्मर ऊर्जा को दूर करने के लिए भी नीम का इस्तेमाल बेहतर है। नीम की सूखी पत्तियों को जलाकर इसका धुंआ करें। इससे घर में सारे जीवाणु नष्ट भी हो जाएंगा और वास्तुदोष भी दूर हो जाएगा। 


2. कपूर और लौंग

PunjabKesari
सुबह पूजा करने के बाद घर में एक पीस कपूर और लौंग जरूर जलाएं। इसके धुएं के साथ घर का वातावरण शुद्ध होता है और माहौल भी शांत बना रहता है। लौंग के एंटी ऑक्सीडेंट गुण बीमारियों से भी बचाव रखते हैं। 


3. घर रखें साफ 

PunjabKesari
साफ-सुथरे घर मेें वास्तु के हिसाब से हमेशा साकारात्मक एनर्जी रहती है। घर में गंदगी होने पर आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ता है। इसके साथ ही बीमारियां फैलने का भी डर रहता है। रोजाना बिस्तर और चादर को जरूर झाड़ें। धूल-मिट्टी को चीजों पर जमने न दें। 


4. चुटकी भर नमक

PunjabKesari
फर्श को साफ करते समय और पोेंछा लगाते हुए पानी में एक चुटकी नमक जरूर डाल लें। इससे छोटे-छोटे कीटाणु मर जाते हैं और नाकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाती है। 
 

5. खिड़कियां रखें खुली

PunjabKesari
सुबह की ताजा हवा घर के अंदर आए तो फ्रैशनेस आती है। इससे कमरे में रात भी की जमा गैसे बाहर निकल जाती हैं और ऑक्सीजन का भी घर में प्रवेश हो जाता है। सुबह के समय कुछ देर के लिए खिड़कियों को खोल जरूर दें। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static