महिलाओं में थकान और परेशानी की वजह बनते हैं ये वास्तु दोष

punjabkesari.in Tuesday, Dec 17, 2019 - 03:00 PM (IST)

किसी भी घर को चलाने में औरत एक अहम भूमिका निभाती है। एक अकेली औरत पूरा घर संभालने में सक्षम होती है। वह घर का काम और जिम्मेवारियों को बखूबी ढंग से करने में माहिर होती है। ऐसे में अगर वह बीमार पड़ जाए तो उसके बिना घर अधूरा महसूस होता है। ऐसे में जरूरी है कि घर के वास्तु पर समय रहते ध्यान दिया जाए ताकि घर की महिला और पूरे परिवार की सेहत हर वक्त अच्छी बनी रहे। तो चलिए जानते हैं महिला के स्वास्थ के लिए उत्तम वास्तु टिप्स...

दक्षिण दिवार का रंग

अगर आप अपने घर पर पॉजीटिव एनर्जी लाना चाहते हो तो दक्षिण दिशा की तरफ जरूर ध्यान दें। इस जोन में चाहे दीवारे हो या कोई चीज उसका कलर पानी जैसा नहीं होना चाहिए। यह अग्नि जोन होने के कारण ऐसा करना घर में मुसीबतों को न्योता देने के बराबर होगा। 

लाल रंग की चीजें

इस दिशा के लिए रेड कलर की चीजों का होना उत्तम माना जाता है। लाल रंग की चीजों को रखने से आपके घर में पॉजीटिव एनर्जी के साथ खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

Image result for happy family  pic,nari

शीशा

इस दिशा में शीशे को रखने से परहेज करना चाहिए। नहीं तो यह घर में झगड़े और अशांति फैलाने का काम करता है। अगर आप इसे घर के इस जोन में रखना ही चाहते है तो शीेशे के साथ कोई अच्छी सी पेंटिंग रख दें। 

एक्वेरियम

घर के दक्षिण जोन में एक्वेरियम भी नहीं होना चाहिए। अगर आपने इसे इस दिशा में रखा है तो तुरन्त हटवा दें।

Image result for aquarium,nari

रेड कलर की पेटिंग

घर का वास्तुदोष ठीक करने के लिए जितना हो सके इस दिशा में लाल रंग की चीजों का इस्तेमाल करें। आप रेड कलर की कोई पेंटिंग, स्टेच्यू, पर्दे आदि लगा सकते हैं। 

Related image,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static