दही से हटाए कपड़े पर कॉफी के निशान, कमाल के टिप्स आएंगे बड़े काम

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2020 - 07:09 PM (IST)

कई बार जानें- अनजाने में कपड़ो पर चाय या कॉफी गिर जाती है। कपड़े पर पड़े ये दाग साबुन और डिटर्जंट से जल्दी साफ नहीं हो पाते है। ऐसे में बहुत से लोगों को अपने फेवरेट कपड़ों को पहनना छोड़ना पड़ता है। असल में चाय और कॉफी के निशान बहुत जिद्दी होने से जल्दी नहीं छुटते है। अगर कहीं आप भी इस समस्या से परेशान है तो आज हम आपकी इसी परेशानी का हल लेकर आए है। असल में घर के किचन पर बहुत सी चीजों को इस्तेमाल कर इस निशानों को साफ किया जा सकता है। तो चलिए जानते  है उन घरेलू नुस्खों के बारे में...

दही

सफेद कपड़ों पर कॉफी के निशान छुटवाने के लिए खट्टी दही या मट्ठे का इस्तेमाल किया जा सकता है। निशान चाहे अभी पड़े हो या कुछ घंटे पहले दही उसे आसानी से साफ कर देता है। इसके लिए पानी में थोड़ा सा दही या मट्ठा मिक्स करें। फिर उस पानी में कपड़ों को रात भर भिगने के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर उस कपड़े पर साबुन लगा कर हल्के हाथों से मलें। इसतरह थोडी़ देर रगड़ने से कॉफी के पड़े निशान साफ हो जाएंगे। 

 

सेब का सिरका

सिरके में मौजूद पोषक तत्व भी सफेद कपड़े पर पड़े निशान को हटाने में कारीगर साबित होता है। इसके लिए एक बाल्टी में 3/4 सिरका और 1/4 पानी डालकर मिलाएं। फिर इसमें दाग लगे कपड़े को भिगो दें। अगर दाग अभी लगा है तो कपड़े को लगभग 1 घंटे तक बाल्टी में भिगोकर रखें। वहीं अगर दाग काफी पुराना है तो इसे पूरी रात बाल्टी में भिगो कर रखें। उसके बाद सुबह उठकर निशान वाली जगह को रगड़ें कर साफ करें। 

नमक

आप कपड़ों पर दाग को नमक की मदद से भी साफ कर सकते है। इसके लिए कपड़े पर जहां दाग पड़े है। उसपर थोड़ा नमक और पानी डालकर कुछ देर तक रगड़ें। उसके बाद इसे लगभग 1-2 घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें। तय समय के बाद कपड़े को दोबार रगड़ें। अगर निशान हटे तो कपड़े पर थोड़ा सा और नमक डालकर रगडें। इसतरह दाग साफ हो जाएंगे। 

 

अंडा

अंडे की जर्दी भी कपड़ों पर पड़े चाय, कॉफी के निशान हटाने में काफी फायदेमंद होता है। कपड़े से निशान छुड़वाने के लिए अंडे की जर्दी को कपड़े पर डालकर 1-2 घंटे के लिए अलग रख दें। उसके बाद निशान वाली जगह को थोड़ी देर रगड़ें के बाद कपड़े को  ठंडे पानी से धो दें। इससे कपड़े पर पड़े निशान दूर होने के साथ कपड़ा मुलायम भी होगा। 

बेबी वाइप

बेबी वाइप कपड़े पर पड़े निशानों को सोखने में सक्षम होता है। इसके लिए दाग वाली जगह पर बेबी नेपकिन रखकर उसे पानी में भिगने के लिए अलग रख दें। 1-2 घंटे के बाद इसे बाल्टी से निकालें। आपके कपड़े पर पड़े निशान साफ हो जाएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static