मिट्टी से बनी ये वस्तुएं चमका देंगी आपकी किस्मत, घर में होती रहेगी धन की वर्षा
punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 06:19 PM (IST)

प्राचीन काल के समय घरों में अधिकतर सामान मिट्टी का हुआ करता था और मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करना शुद्ध माना जाता था। घरों में खाने से लेकर पानी पीने तक के बर्तन मिट्टी के हुआ करते थे। वहीं इनकी जगह स्टील और कांच के बर्तनों ने ले ली है। बता दें कि वास्तु शास्त्र में मिट्टी से बनी चीजों को बेहद पवित्र माना जाता है। अलग-अलग तरह की मिट्टी से बनी चीजें अलग-अलग तरह से सकारात्मकता घर में लेकर आती हैं साथ ही किस्मत के तारे भी चमका देती हैं।
मिट्टी के घड़े
वास्तु में यह मानयता है कि घरों में मिट्टी का घड़ा रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में मिट्टी का घड़ा रखने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है, और हमेशा बरकत रहती है। सुख-समृद्धि के लिए उत्तर पूर्व दिशा में घड़े के अंदर पानी भरकर रखना चाहिए। ध्यान रहे घर के अंदर कभी भी खाली घड़ा नहीं रखना चाहिए। वहीं ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो घर में मिट्टी का घड़ा या बर्तन रखने से बुध और चंद्रमा का प्रभाव अच्छा होता है। वहीं घड़े का पानी पीने से शरीर स्वच्छ होता है।
मिट्टी की मूर्ति
वास्तु में यह बताया गया है कि अगर घर की उत्तर पूर्व और दक्षिण पश्चिम दिशा में मिट्टी की मूर्तियां रखना बेहद शुभ संकेत होता है। मिट्टी की मूर्तियां घर पर रखने से आर्थिक तंगी नहीं होती।
मिट्टी से बनी सजावटी वस्तुएं
घर के उत्तर पूर्व और दक्षिण दिशा में मिट्टी से बने सजावटी सामान को रखना शुभ माना जाता है। मिट्टी की कलाकृतियों को घर में सजाने से घर-परिवार के सदस्यों की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है।
मिट्टी के दीपक
अगर आप मंदिर जाते है तो मिट्टी के दीपक जलाएं। आपके ऐसा करने से घर में सकारात्मकता ऊर्जा बनी रहेगी। क्योंकि हिंदू धर्म में दीपक और ज्योत जलाना बहुत ही शुभ होता है।