सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 11:48 AM (IST)
नारी डेस्क : अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि व्यक्ति के पूरे जीवन का आईना होता है। जन्म तारीख से निकला मूलांक किसी भी इंसान के स्वभाव, करियर, रिश्तों और किस्मत के बारे में कई अहम संकेत देता है। कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जिन्हें बेहद भाग्यशाली माना जाता है, कहा जाता है कि इनकी किस्मत मानो सोने की कलम से लिखी होती है, इसलिए इन्हें जीवन में सुख-सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं।
कौन सा है यह भाग्यशाली मूलांक?
यहां बात हो रही है मूलांक 6 की। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी शुक्र ग्रह माना जाता है, जो धन, सौंदर्य, विलासिता और भौतिक सुखों का कारक है।
क्यों खास होता है मूलांक 6?
धन और ऐश्वर्य का योग
इस मूलांक के लोगों के जीवन में धन और ऐश्वर्य का विशेष योग होता है। इन्हें आर्थिक रूप से ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता और धीरे-धीरे जीवन में सभी सुख-सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो जाती हैं। इनके पास धन आने के रास्ते खुद बनते हैं, जिससे ये आरामदायक और समृद्ध जीवन जीते हैं।
किस्मत का मजबूत साथ
इस मूलांक के लोगों का भाग्य बेहद मजबूत होता है। भले ही इनका जन्म साधारण परिवार में हुआ हो, लेकिन अपनी किस्मत के बल पर ये जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंच जाते हैं और धीरे-धीरे सफलता की नई मिसाल कायम करते हैं।
आकर्षक व्यक्तित्व
इस मूलांक के लोगों का व्यक्तित्व बेहद आकर्षक और प्रभावशाली होता है। उनकी पर्सनैलिटी और व्यवहार ऐसा होता है कि लोग खुद ही उनकी ओर खिंचे चले आते हैं और आसानी से उनसे प्रभावित हो जाते हैं।
तेजी से सफलता मिलेगी
इस मूलांक के लोग अपने करियर में बहुत तेजी से आगे बढ़ते हैं। कम समय में ही ये अपनी मेहनत और किस्मत के दम पर अच्छी पहचान बना लेते हैं और सफलता की ऊंचाइयों को छूने लगते हैं।
कम संघर्ष, ज्यादा फायदा
इस मूलांक के लोगों को दूसरों के मुकाबले धन कमाने के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता। इन्हें कम मेहनत में ही अच्छे परिणाम मिल जाते हैं और धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति मजबूत होती चली जाती है।
बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल
इस मूलांक के लोगों की कम्युनिकेशन स्किल बेहद शानदार होती है। उनकी बात करने का अंदाज इतना प्रभावशाली और आकर्षक होता है कि सामने वाला व्यक्ति आसानी से उनसे प्रभावित हो जाता है और उनकी बातों को ध्यान से सुनता है।
किन क्षेत्रों में मिलती है सफलता?
मूलांक 6 वाले लोग खासतौर पर फिल्म, फैशन, डिजाइनिंग, संगीत और मीडिया जैसे ग्लैमरस और क्रिएटिव क्षेत्रों में बड़ी सफलता हासिल करते हैं। शुक्र का प्रभाव इन्हें इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने में मदद करता है।
अंक ज्योतिष में मूलांक 6 को सबसे भाग्यशाली मूलांकों में गिना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर शुक्र ग्रह की विशेष कृपा होती है, जिससे इन्हें जीवन में धन, वैभव और सफलता आसानी से प्राप्त होती है।

