सपने में दिख रही है ये 5 चीजें तो मिलेंगे गरीब दूर होने के संकेत

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2022 - 11:56 AM (IST)

ज्योतिषाशास्त्र , वास्तुशास्त्र, हस्तरेखाशास्त्र जैसा एक स्वप्नशास्त्र भी होता है। स्वप्नशास्त्र में सपने देखने का एक विशेष महत्व होता है। इसके अनुसार, व्यक्ति जो चीजें सपने में देखता है वह उसके भविष्य से जुड़ी होती हैं। ऐसी ही कुछ चीजें यदि आपको सपने में दिखे तो यह गरीबी के संकेत होते हैं। इस शास्त्र के अनुसार, इन सपनों का असर, धीरे-धीरे होता हैं लेकिन यह सच होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कुछ ऐसी चीजें जो यदि आपको सपने में दिखे तो आपकी गरीबी दूर हो सकती है। 

PunjabKesari

चूहा का दिखना 

यदि आपको सपने में चूहा दिखाई दे चो आपके घर और परिवार में पैसे की कमी कम होने लगती है। सपने में चूहा दिखना दरिद्रता दूर होने का एक अर्थ माना जाता है। सपने में चूहा दिखने के साथ घर में शुभता का आगमन होता है। मान्यता है कि आपको इस सपने के बारे में अपने घर के सबसे ज्यादा छोटे बच्चे को जरुर बताना चाहिए। 

PunjabKesari

 किसी खाली बर्तन को भरते हुए देखना 

यदि आपको सपने में कोई खाली  बर्तन भरता हुआ दिखाई दे रहा है तो इसे बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह सपना आपके घर की तिजोरी भरने में बहुत ही सहायक हो सकता है। मान्यता है कि जैसे-जैसे सपने में खाली बर्तन भरता है वैसे ही आपकी जेब भी भरती है। 

सपने में गाय के गोबर से उपले बनाना 

यदि आप सपने में गाय के गोबर से उपले बना रहे हैं तो इससे आपके जीवन में तरक्की आ सकती है। यह सपना आपकी गरीबी को दूर करने में और कामयाबी के रास्ते में आ रही दिक्कतों को भी दूर करने में मदद करता है। परंतु इस सपने के बारे में आपको किसी को बताना नहीं चाहिए। 

झाड़ू दिखना 

सपने में झाड़ू का दिखना भी बहुत ही शुभ माना गया है। झाड़ू को वैभव का प्रतीक माना जाता है। यदि आपको सपने में झाड़ू दिख रहा है तो ऐसा माना जाता है कि आपके घर से दरिद्रता जाने वाली  है। आपके घर में पैसे के योग भी बन सकते हैं। आप इस सपने के बारे में अपनी पत्नी या फिर मां को जरुर बताएं। 

PunjabKesari

इलैक्ट्रोनिक सामान का टूटना 

इस सपने को स्वप्नशास्त्र के मुताबिक, बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता के मुताबिक, इलैक्ट्रोनिक सामना देखने से दरिद्रता आती है और उसे सपने में टूटते हुए देखने से गरीबी दूर हो जाती है। आप इस सपने को किसी के बारे में न बताएं। यदि आप इस सपने के बारे में किसी को बताएंगे तो यह कभी भी सच नहीं होगा। 

Electronic Gadgets at Rs 799/piece | Bhandup west | Mumbai| ID: 23323982730


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static