दिपावली पर किसी को भी न करें ये चीजें गिफ्ट (pics)

punjabkesari.in Saturday, Oct 29, 2016 - 01:03 PM (IST)

दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसको हर जगहें पर बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। लोग इस दिन अपने रिश्तेदारों से मिलते है और उनको ढ़ेर सारी बधाईयां देते है। आज कल दिवाली पर रिश्तेदारों या दोस्तों को गिफ्ट देने का ट्रैंड चल पड़ा है। अगर आप भी अपने रिश्तेदारों को दिवाली पर गिफ्ट देने जा रहे है तोे आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको दिवाली के दिन गिफ्ट करना ठीक नहीं माना जाता। कहते इन चीजों को गिफ्ट करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती है। 

 


1. दिवाली पर अपने किसी भी रिश्तेदार या दोस्त को गिफ्ट के तौर पर गणेश जी और माता लक्ष्मी की मूर्ति न दें। 

 

2. ऐसे ही दिवाली पर सिल्क के कपड़े गिफ्ट के तौर पर नहीं देने चाहिए।

 

3. धनतेरस के दिन किसी और को गिफ्ट करने के लिए सामान न खरीदें ब्लकि धनतेरस के दिन सिर्फ अपने लिए ही शॉपिंग करें।

 

4.दिवाली के दिन किसी को भी पंच धातु से बनी चीज जैसे सोना, चांदी, तांबा, कांसा और पीतल से बनी चीज गिफ्ट न करें।

 

5. दिवाली पर लोहे या स्टील से बनी चीज को गिफ्ट करना शुभ माना जाता है।

 

6. इस दिन काले रंग का कोई भी सामान न खरीदें। न ही अपने लिए और न ही दूसरों के लिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static