घर से तुरंत हटा दें ये चीजें, रोक सकती हैं आने वाला धन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 04:52 PM (IST)

व्यक्ति पैसा कमाने के लिए सारा दिन मेहनत करता है। लेकिन कई बार कड़े-परिश्रम और पूरी मेहनत के बावजूद भी घर में पैसा नहीं टिक पाता। पैसे के कारण घर में तनाव की स्थिति भी रह सकती है। पैसे का अभाव गृह कलेश और कई सारे आपसी झगड़ों का कारण बन सकता है। पैसे संबंधी समस्याओं का कारण आपके घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें आपके घर में आने वाला पैसे पर रोक लगा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

मुरझाए हुए फूल 

घर में लगे फूल सुदंरता को चार-चांद लगा देते हैं। लेकिन यदि अगर फूल मुरझा जाएं तो उन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। मुरझाए हुए फूल अशुभता का प्रतीक होते हैं। इसलिए इन्हें कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए। 

PunjabKesari

महाभारत की तस्वीर 

घर में महभारत की तस्वीर लगाना भी बहुत ही अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगी हुई महाभारत की तस्वीर आपके घर में तनाव, झगड़े और वाद-विवाद का माहौल बना सकती है। इसलिए इन तस्वीरों को अपने घर में न लगाएं। बेडरुम, ड्राइंग रुम में ऐसी तस्वीरें भूलकर भी न लगाएं। 

PunjabKesari

ताजमहल 

कई लोग घर में ताजमहल की पेंटिंग भी लगाते हैं। लेकिन वास्तु मान्यताओं के अनुसार, कभी भी घर में इस तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए। यह बेगम मुमताज का मकबरा है। मकबरा या किसी भी तरह की पेंटिंग घर में लगाने से नेगेटिव एनर्जी फैल सकती है। 

PunjabKesari

रुका हुआ पानी 

यदि आपके घर के आस-पास पानी रुकता है या कोई ऐसी जगह है जहां बार-बार पानी रुकता है तो उसे तुरंत ठीक करवा लें। किचन, घर के आंगन, बाथरुम में पानी का रुकना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इन जगहों पर रुके हुए पानी के कारण आपको पैसों से संबंधति समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

 नल से टपकता हुआ पानी

अगर आपके घर के नल में से पानी टपकता है तो यह भी बर्बादी का संकेत हो सकता है। किचन,  बाथरुम या किसी ओर नल से यदि जल लीक होता है तो यह बहुत ही अशुभ संकेत हो सकता है। ऐसी चीजों का जल्दी ठीक करवा लें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static