मामूली सी दिखने वाली ये 4 गलतियां सेहत पर पड़ती हैं भारी

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2020 - 04:46 PM (IST)

इंसान को ही चीज़ों के फायदे और नुकसान की समझ होती है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों का इस्तेमाल हम जांच परख कर करते हैं। लेकिन कभी-कभी सावधानियां रखने के बाद भी हम कुछ काम गलत तरीके से कर देते हैं। जो बाद में खतरनाक साबित होते हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसी कौन सी चीजें है जिनका गलत तरीके से किया गया इस्तेमाल आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

छींक रोकना 

कई बार छींक आते समय हम उसको रोक लेते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपके कान का पर्दा भी फट सकता है। साथ ही नाक और आंख की blood vessels को भी नुकसान पहुंच सकता है। 

मुहांसों को फोड़ना 

ब्यूटी एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि मुहांसों को छुने से इनके बढ़ने का खतरा पैदा होता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो मुहांसो को फोड़ देते हैं। मगर शायद वे ये नहीं जानते कि इनको फोड़ने से Nervous System पर भी असर पड़ सकता है। जो देखने की क्षमता के कमजोर होने की वजह बन सकता है। 

खाने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल 

बहुत कम लोग जानते हैं कि प्लास्टिक बोतल और कंटेनर में कुछ माइक्रो प्लास्टिक मौजूद हो सकते हैं। जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। साथ ही यह बॉडी फैट के बढ़ने का कारण बन सकता है और इम्मयून सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। इसलिए हो सके तो खाने-पीने की चीज़ों के लिए प्लास्टिक कंटेनर का कम इस्तेमाल करें।

परफ्यूम 

परफ्यूम में मिलाए जाने वाले कुछ केमिकल हमारे रेस्पिरेटरी सिस्टम के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए जरूरत से ज्यादा परफ्यूम का इस्तेमाल करने से बचें। 

Content Writer

Bhawna sharma