पेट फूलने पर दिखाई दें ये लक्षण तो हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2017 - 11:12 AM (IST)

पेट की सूजन के लक्षण : गलत खान-पान की वजह से पेट संबंधी कई तरह की प्रॉब्लम्स लगी रहती हैं। इन्हीं में से एक है पेट फूलना। एसिडिटी होने पर या अधिक खा लेने की वजह से पेट में अफारा हो जाता है और पेट फूल जाता है। अक्सर दवा खाने के बाद पेट फूलने की समस्या ठीक हो जाती है लेकिन अगर हमेशा पेट में यह समस्या बनी रहे तो इससे कई गंभीर बीमारियों के संकेत भी मिलते हैं। आइए जानिए पेट फूलने पर और कौन-सी समस्याएं हो सकती हैँ।  Bloating से हैं परेशान तो आज ही शुरू करें ये काम

 


1. पेट का ट्यूमर
पेट फूलने की समस्या आम है लेकिन जब इसके साथ-साथ अचानक वजन भी कम होने लगे तो यब पेट में ट्यूमर के संकेत हो सकते हैं। 

 

2. यूट्रस कैंसर
पेट फूलने पर मल के साथ ब्लड आने लगता है और कब्ज की समस्या भी हो जाती है जो कि यूट्रस कैंसर के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपको भी ये संकेत दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।  पेट की सूजन से लेकर इंफैक्शन को मिनटों में दूर करते हैं ये 5 आहार

 

3. लीवर में इंफैक्शन
पीलिया रोग होने पर आंखों और त्वचा का रंग पीला पड़ जाता है जोकि सामान्य बात है लेकिन अगर इसके साथ पेट भी फूलने लगे तो यह लीवर में इंफैक्शन के संकेत है।

 

4. हर्निया
पेट फूलने के साथ-साथ अगर खांसी, जुकाम और वजन कम होने लगे तो यह हर्निया रोग के संकेत हैं।

 

5. पेट का कैंसर
जिन लोगों की पाचन क्रिया खराब रहती हो और पेट के ऊपरी भाग में हमेशा भारीपन महसूस हो तो यह पेट के कैंसर के संकेत हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static