ये राशियां है शनि देव को बहुत प्रिय, नहीं करते कभी भी इन्हें परेशान

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2023 - 06:50 PM (IST)

हिन्दू धर्म में शनिदेव को कर्मफल दाता के रुप में जाना जाता है। मान्यता है कि शनिदेव न्याय करते समय कभी कोई भेदभाव नहीं करते। तभी उनकी दृष्टि का प्रभाव न सिर्फ मनुष्य बल्कि देवताओं और यहां  तक कि त्रिदेवों को भी सहना पड़ा। वहीं राशियों की बात करें तो शनिदेव का शुभ-अशुभ असर राशियों पर देखने को मिलता है, लेकिन आज हम आपको ज्योतिष एक्सपर्टस द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर शनिदेव की पसंदीदा राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये वो राशियां है जिन्हें शनिदेव कभी भी परेशान नहीं करते हैं....

वृषभ राशि

यूं तो वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, लेकिन शनिदेव इस राशि के योग कारक ग्रह माने जाते हैं। योग कारक ग्रह यानी कि शुभ परिणामों को जन्म देने वाले ग्रह। इसी कारण से शनिदेव की कृपा हमेशा इस राशि के लोगों पर बरसती रहती है। वृषभ राशि पर शनिदेव की वक्र दृष्टि न होने के कारण इन्हें कभी भी शनि साढ़े साती या ढैय्या जैसी बुरी परिस्थितियां नहीं भुगतनी पड़ती हैं। इस राशि पर शनिदेव की कृपा होने के कारण राशु का भी कम प्रभाव रहता है। 

PunjabKesari

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। बृहस्पति को शनिदेव का मित्र माना गया है। यानी कोई गुरु होने के साथ-साथ वह निदेव से मित्रता का भाव भी रखते हैं। ऐसे में शनिदेव धनु राशि के लोगों को परेशान नहीं करते हैं। माना जाता है कि शनिदेव की कृपा से इस राशि के लोगों को हमेशा जीवन में सफलता मिलती है। हालांकि शनिदेव का शुभ प्रभाव होने के बाद भी बीच-बीच में राहु का दुष्प्रभाव देखने को मिल जाता है। लेकिन शनि की कृपा से वह समय भी जल्दी ही निकल जाता है।

 

PunjabKesari

 

 

तुला राशि

तुला राशि शनिदेव की उच्च राशि है। इस कारण से शनि की चाल का इस राशि पर हमेशा उत्तम प्रभाव ही बना रहता है। शनि साढ़े साती और ढैय्या से इस राशि के लोग हमेशा सुरक्षित रहते हैं। शनिदेव की कृपा से इस राशि के लोगों को हमेशा अनुकूल परिणाम मिलते हैं और का लाभ भी उच्च स्तर पर जाकर होता है। 

PunjabKesari

मकर राशि

शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं। इसलिए राशि राशि पर भी शनि दिशा या दशा का बुरा असर नहीं पड़ता है। अगर इस राशि पर शनि ढैय्या या साढ़े साती लगी होती है तब भी शनिदेव कम से कम कष्ट इस राशि को पहुंचाते हैं। शनि देव की कृपा से इस राशि के लोग हमेशा की शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का खूब मौका मिलता है। यहां तक कि इस राशि के लोगों को राहु के प्रकोप से भी बचाते हैं शनिदेव।

PunjabKesari

कंभु राशि

कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इसी कारण से शनिदेव की कृपा इस राशि पर हनी रहती है। इस राशि के लोग शनिदेव के शुभ प्रभाव के कारण हमेशा शांत और समझदार होते हैं।कुंभ राशि के स्वामी  भी शनिदेव ही हैं। इसी कारण से शनिदेव की कृपा इस राशि पर बनी रहती है। इस राशि के लोग शनिदेव के शुभ प्रभाव के कारण हमेशा शांत और समझदार होते हैं। 

 

PunjabKesari

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static