शरीर में विटामिन की कमी होने पर चेहरे पर दिखाई देते है ये संकेत

punjabkesari.in Sunday, Nov 26, 2017 - 11:21 AM (IST)

विटामिन्स की कमी के लक्षण : शरीर में विटामिन्स की कमी के कारण बॉडी के कई सिस्टम रूक जाते है, जिसके कारण आपको कई परेशानियां झेलनी पड़ती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि शरीर में विटामिन्स की कमी कभी न हो लेकिन अक्सर लोगों को पता नहीं चल पाता कि उनके शरीर में किस विटामिन की कमी है। आज हम कुछ ऐसे संकेत बताएंगे जिससे आप अपने शरीर में विटामिन की कमी को पहचान सकते है।

Vitamin A
विटामिन  A की कमी से स्किन स्केली और ड्राई हो जाती है। इसके अलावा होंठ ड्राई होकर फटने लगते है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए डाइट में अंडे, मीट, गाढ़ा दूध और क्रीम को शामिल करें।

 

Vitamin D
इस विटामिनट की कमी ज्यादातर शाकाहारी लोगों में होती है। इसकी कमी होने पर स्किन पर रैशेस और खुजली होने लगती है। इसके लिए आपको अंडे और साल्ट फिश का सेवन करना चाहिए।

 

Vitamin E, C
यह निटामिनट शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर एलर्जी और इंफ्केशन जैसी समस्याओं से बचाता है। इसकी कमी होने से चेहरे पर झुर्रियां और लाल रंग के दाने होने लगते है। शरीर में इसकी कमी होने पर ज्यादा से ज्यादा गेंहू, सूरजमुखी का तेल, मूंगफली, फलियां और ब्रोकली का सेवन करें।

 

Riboflavin (Vitamin B2)
मुंह के कोनो पर दरारें और चेहरे पर लाल रंग के दाने निकलने पर विटामिन B2 की कमी हो सकती है। इसके लिए अपने भोजन में दूध, पनीर, दही, ऑलेग्रेन अनाज, हरी सब्जियां, अंडे और मांस का सेवन करें।

 

Vitamin B6
इसकी कमी से चेहरे पर सफेद धब्बे पड़ने लगते है और स्किन में सूजन भी आ जाती है। इस विटामिन की कमी को पूरा करने लिए मछली, मांस, अंडे, दूध, मशरूम और नट्स का सेवन करें।

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Content Writer

Anjali Rajput