ये 5 तरह के बीज करेंगे Calcium की कमी दूर, हड्डियों में आएगी मजबूती

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 01:00 PM (IST)

बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। शरीर कमजोर होने लगता है, हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं। खासकर महिलाओं का शरीर कई तरह की समस्याओं से जूझता है। पीरियड्स, प्रेग्नेंसी के बाद भी शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में कैल्शियम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत करने में मदद करतता है। वैसे तो डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। परंतु आप इन बीजों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

कैल्शियम क्यों आवश्यक है? 

कैल्शियम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरुरी होता है। यह हड्डियों और दांतों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलाव हृदय को स्वस्थ रखने में और मांसपेशियों के कार्य में भी बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। युवाओं के शरीर को प्रतिदिन कम से कम 1 हजार मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। वैसे ही महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के शरीर को भी कैल्शियम की आवश्यकता होती है। इसकी पूर्ति करने के लिए आप दूध, दही, पनीर के अलावा इन बीजों का सेवन भी कर सकते हैं। 

New review: comparison global calcium intake - FrieslandCampina  InstituteFrieslandCampina Institute

चिया के बीज

कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए आप चिया के बीजों का सेवन कर सकते हैं। 2 चम्मच चिया सीड्स में 179 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा इसमें बोरॉन भी पाया जाता है, जो शरीर को कैल्शियम, फॉस्फोरस और मेग्नेशियम को मेटाबॉल्जिम देने में मदद करता है। आप स्मूदी, दलिया या फिर दही में चिया के सीड्स डालकर खा सकते हैं। 

PunjabKesari

सूरजमुखी के बीज 

आप सूरजमुखी के बीजों का सेवन भी कर सकते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें बहुत ही अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। एक कप सूरजमुखी के बीजों में 109 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इनमें मैग्निशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मैग्निशियम आपके शरीर में कैल्शियम के प्रभाव को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। यह आपकी हड्डियों को ताकतवर बनाने में भी मदद करते हैं। 

PunjabKesari

तिल के बीज 

सर्दियों के मौसम में तिल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप तिल के बीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। एक चम्मच तिल के बीजों में 88 मिलीग्राम कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। आप टोस्ट करके इसका सेवन कर सकते हैं। तिल में जिंक और कॉपर पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। 

PunjabKesari

खसखस के बीज 

गर्मियों में खसखस सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसकी बीजों की तासीर ठंडी होती है। एक चम्मच में 127 मिलीग्राम खसखस पाया जाता है। आप खसखस की खीर या फिर इसके बीजों को दूध में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप खसखस के बीज डाइट में शामिल कर सकते हैं।  

अलसी के बीज 

यह विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन का बहुत ही अच्छा सोर्स माने जाते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। 100 ग्राम अलसी के बीजों में 255 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। आप स्मूदी में अलसी के बीज डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप रातभर के लिए इसे पानी में भिगो दें और सुबह इनका सेवन कर सकते हैं। मस्तिष्क के विकास के लिए यह बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा यह आपके शरीर का मेटाबॉल्जिम बूस्ट करने में भी मदद करते हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static