खून में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर निकालने में मदद करेंगी प्रोटीन से भरपूर ये चीजें

punjabkesari.in Monday, Apr 11, 2022 - 05:24 PM (IST)

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आजकल कई लोग परेशान हैं। इसके पीछे कारण अनहैल्दी चीजों का सेवन और सुस्त जीवनशैली है। यह एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो खून की नसों में जमने लगता है। एक्सपर्ट अनुसार, कोलेस्ट्रॉल अच्छा (गुड) व बुरा (बैड) दो तरह का होता है। जहां गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर में कोशिकाओं के निर्माण, विटामिन और अन्य हार्मोन बनाने में मदद करता है। मगर बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचाने का काम करता है।

PunjabKesari

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आ सकता है हार्ट अटैक

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक व दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों के होने का खतरा रहता है। इससे खून की नसे जमकर ब्लॉक हो सकती है, जिसके कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ सकता है। एक्सपर्ट अनुसार, स्मोकिंग करने वाले, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इसका खतरा अधिक रहता है। मगर फिजिकली एक्टिव रहने और डेली डाइट में कुछ प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करके इसे कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं खून में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए प्रोटीन से भरपूर चीजें...

दाल

दालों में सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम और कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले फाइबर अधिक होते हैं। इनका सेवन करके आप शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल कम कर सकते हैं। किसी भी तरह की 120 ग्राम दाल में करीब 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

PunjabKesari

बादाम

अगर आप बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से परेशान है तो अपनी डेली डाइट में बादाम शामिल करें। 25 ग्राम बादाम में करीब 5.3 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें फाइबर, हैल्दी फैट व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ शरीर को रोगों से बचाने में मदद करते हैं।

क्विनोआ

इसमे प्रोटीन, अमीनो एसिड, फाइबर आदि पोषक तत्व उचित मात्रा में होते हैं, जो खून की नसों को साफ करने में मदद करते हैं। करीब 185 ग्राम क्विनोआ में लगभग 8.1 प्रोटीन होता है। आप शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए क्विनोआ का सेवन कर सकते हैं।

कॉटेज चीज

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप डेली डाइट में कॉटेज चीज शामिल कर सकते हैं। 165 ग्राम चीज में लगभग  20.3 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें सैचुरेटेड फैट कम और फाइबर अधिक होता है। ऐसे में यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है।

PunjabKesari

ओट्स

कोलेस्ट्रॉल कम करने ओट्स खाना बेस्ट ऑप्शन हैं। 75 ग्राम ओट्स में करीब 7.7 ग्राम प्रोटीन होता है। साथ ही इसमें सैचुरेटेड फैट कम पाया जाता है। आप इसे दलिया, मूसली, स्मूदी आदि में मिलाकर खा सकते हैं।

सैल्मन मछली

अगर आप नॉन वेजीटेरियर हैं तो शरीर से कोलेस्ट्रॉल कम करने के सैल्मन मछली खा सकते हैं। इसमें मौजूद हैल्दी फैट्स बॉडी से खराब कोलेस्ट्रॉल कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। 120 ग्राम सैल्मन मछली में करीब 23.8 ग्राम प्रोटीन होता है। ऐसे में हैल्दी रहने के लिए इसे डेली डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static