शार्ट ट्रिप के लिए बेस्ट रहेंगी ये जगह, बना लें आज ही जाने का प्लान

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 12:03 PM (IST)

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास इतना समय नहीं है कि वह कहीं दूर ट्रेवल कर पाए। जिसकी वजह से लोग अक्सर ऐसी लोकेशन देखते हैं जो ज्यादा दूर न हों और आप यात्रा का मजा भी ले सकें। इसके लिए आप मुंबई पश्चिमी घाट के हिस्से का चुनाव आपके लिए बेस्ट रहेगा खासतौर पर अगर आप मुंबई में रहते हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट रहेंगी। तो ऐसे में आप बैग पैक करें और परिवार के साथ आज ही निकल पड़ें इन जगहों का मजा लेने -

PunjabKesari

इगतपुरी

इगतपुरी मुंबई के पास घूमने के लिए अच्छे स्थलों में से एक है, खासकर मानसून की शुरुआत के दौरान। अगर आप एक शार्ट ट्रिप के लिए यहां आ रहे हैं तो आप इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता का मजा ले सकते है। क्योंकि यहां के घाट की सबसे ऊंची चोटियों और लुभावनी घाटियों से भरपूर है।

मालशेज घाट

यह लंबी पैदल यात्रा, ट्रैकिंग और हरी-भरी हरियाली के बीच रहने के लिए एक बेस्ट प्लेस है। यह मुंबई में लोगों के लिए अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए बेस्ट जगह है। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए यहां का मौसम बेहद सुहावना है। मालशेज घाट वनस्पतियों और जीवों से समृद्ध है, और प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए यह एक खूबसूरत जगह है।

लोनावला

जब महाराष्ट्र में घूमने की बेस्ट जगह की बात की जाती है, तो लोनावला को कैसे छोड़ा जा सकता है? भारतीय राज्य का यह प्रसिद्ध हिल स्टेशन अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ एक एक शार्ट वीकेंड की प्लानिंग के लिए मुंबई के पास एक बेस्ट जगह है। चिलचिलाती उमस भरी गर्मी से बचने के लिए यहां का मौसम बहुत सुहावना है। इसके अलावा, प्राकृतिक सुंदरता और यहां का सुकून देने वाला नजारा इसे एक अद्भुत जगह बनाती है, जिसकी आपको मुंबई में उम्मीद नहीं होगी।

नासिक

अंगूर के बागों से मशहूर नासिक को भारत की वाइन राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यह जगह मुंबई के पास एक बेस्ट जगह स्थान है। यहां करने के लिए बहुत सी चीजें हैं जिनमें वाइन का स्वाद चखना और अंगूर-क्रशिंग टूर का हिस्सा बनना शामिल है। इससे आपको अलग-अलग वाइन के बारें में भी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, शांति पाने के लिए यहां कई मंदिर और चर्च भी हैं।

PunjabKesari

खंडाला

खंडाला के जिक्र के साथ, अभिनेता आमिर खान द्वारा उनकी 1998 की फिल्म गुलाम में गाए गए प्रसिद्ध बॉलीवुड गीत ''आती क्या खंडाला'' को कौन भूल सकता है? महाराष्ट्र का यह प्रसिद्ध हिल स्टेशन पश्चिमी घाट की तलहटी में स्थित है और लोनावाला के पास है। यह स्थान उन लोगों के लिए बेस्ट जगह है जो तेज़ झरने, हरी-भरी हरियाली, शांत झीलें और सुंदर घाटियाँ देखना चाहते हैं। चिलचिलाती गर्मी को मात देने और अपने मन और शरीर को तरोताजा करने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है।

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर महाराष्ट्र के हिल स्टेशनों की सूची में प्रमुख नामों में से एक है। मुंबई के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित, इसमें पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सब कुछ है। यह स्थान अपनी आकर्षक प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन मंदिरों और बहुत कुछ के लिए प्रसिद्ध है।

माथेरान

माथेरान मुंबई के पास की जगहों में से एक है। माथेरान में, आप जैम, मीठी चिक्की और सजावटी बैग की खरीदारी कर सकते हैं। ध्यान दें, यह स्थान पर्यावरण-अनुकूल है, इसलिए आप आसपास निजी वाहनों के चलने की उम्मीद नहीं करेंगे। यहां केवल हाथ या घोड़े द्वारा खींचे जाने वाले रिक्शा की अनुमति है।

PunjabKesari

लवासा

इस जगह के पीछे का विचार इटली के एक प्रसिद्ध शहर पोर्टोफिनो से प्रेरित था। इसका बुनियादी ढांचा और सुंदरता ही यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती है। अन्य महत्वपूर्ण विशेषताएं जो लवासा को एक बेस्ट जगह बनाती हैं, वो है यहां का सुहाना मौसम, बड़े मॉल और भव्य रिसॉर्ट्स।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static