इन 4 लोगों को अवॉइड करना चाहिए नींबू पानी, जानिए क्यों?

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 12:41 PM (IST)

गर्मियों में अधिकतर लोग नींबू पानी पीना पसंद करते हैं। इससे शरीर को विटामिन-सी, पोटाशियम और फाइबर मिलता है लेकिन जरूरी नहीं कि यह हर किसी के लिए फायदेमंद हो। कुछ लोगों के लिए नींबू पानी नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा इसका अधिक सेवन भी शरीर को नुकसान पहुंचाता है। आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताएंगे जिन्हें नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी प्रॉब्लम बढ़ सकती है। 

दांतों की प्रॉब्लम
PunjabKesari
अगर आपके दांतों में किसी भी तरह की प्रॉब्लम हैं तो नींबू पानी का सेवन न करें। इससे सेंसिटिविटी की समस्या बढ़ जाती है। इससे दांत टूट भी सकते है। 

पेट के अल्सर
पेट के अल्सर से पीड़ित लोगों को नींबू पानी नहीं पीना चाहिए। इससे जलन और दर्द बढ़ सकता है। 

यूरिन प्रॉब्लम
अगर आपको यूरिन संबंधित कोई प्रॉब्लम है तो नींबू पानी न पीएं। इससे इंफैक्शन बढ़ सकती है। 

एसिडिटी
PunjabKesari
नींबू में अधिक मात्रा में एसिड पाया जाता है। अगर आपको एसिडिटी की प्रॉब्लम है तो इसका सेवन न करें। इससे प्रॉब्लम बढ़ सकती है।

यूरिक एसिड 
यूरिक एसिड से पीड़ित लोगों के लिए नींबू पानी का सेवन नुकसानदायिक हो सकता है। इससे बॉडी में दर्द और सूजन की समस्या से बढ़ सकती है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static