लॉकडाउन में बढ़ गए फेशियल हेयर से छुटकारा दिलाएंगे ये 3 पैक

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2020 - 12:26 PM (IST)

कोरोना वायरस के कहर को कम करने के लिए ज्यादातर लोग अपने घर में हैं। स्थिति यह है कि स्कूल, जिम, राशन की दुकानें, होटलों से लेकर ब्यूटी पार्लर सब बंद हैं। कई महिलाएं अपने बढ़ती फेशियल हेयर से परेशान होंगी। परेशान ना हो क्योंकि आप घर बैठे भी इनसे छुटकारा पा सकते हैं। 
चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे होममेड पैक के बारे में बताते हैं, जिनसे आप घर बैठे-बैठे ही अनचाहे फैशियल हेयर से छुटकारा पा सकती हैं।

 

दही और हल्दी का पेस्ट

चुटकी भर हल्दी, 1 चम्मच दही और बेसन मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे धीरे-धीरे अपने होठों के ऊपर मलें और 20 मिनट बाद जब ये पूरी तरह से सूख जाए कॉटन की मदद से इसे पोछें। इससे अनचाहे बाल निकल जाएंगे। साथ ही इससे चेहरे पर ग्लो भी आएगा।

PunjabKesari

नींबू-चीनी का मिश्रण

इस मिश्रण को बनाने के लिए 3 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच चीनी मिलाएं। इसे अनचाहे बालों वाले हिस्से पर लगाएं। 20 मिनट बाद जब ये सूख जाएं तो कॉटन की मदद से इस पेस्ट को हटा लें और चेहरा धो लें।

PunjabKesari

मसूर दाल फेस पैक

फेशियल हेयर को हटाने के लिए यह फेस पैक भी काफी फायदेमंद है। इसके लिए भिगी हुई मसूर दाल का पेस्ट बना लें। इसमें हल्दी, शहद और नींबू मिक्स करके 15 मिनट अनचाहे बालों पर लगाएं। सूखने के बाद मसाज करते हुए इसे साफ कर लें और फिर पानी से चेहरा धो लें। इससे अनचाहें बाल निकाल जाएंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static