मस्कारा लगाते समय की गई ये गलतियां बिगाड़ देगी पूरा लुक

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 02:10 PM (IST)

मस्कारा के बिना आईमेकअप अधूरा सा लगता है। आईमेकअप के दौरान मस्कारा आपकी आंकों के लुक पूरी तरह से बदल देता है। इसके लिए जरूरी है कि आप मस्कारा को सही तरह से अप्लाई करें। कई बार मस्कारा अप्लाई करते समय हम छोटी-छोटी गलतियां कर बैठती हैं, जिससे आईमेकअप खराब हो जाता है। इसलिए आज हम बताएंगे उन गलतियों के बारे में जो मस्कारा लगाते समय महिलाएं अक्सर कर देती हैं। 

लैशेज कर्ल करना

Stop Doing These Eyelash Curling Mistakes In Hindi

मस्कारा लगाने के बाद लैशेज कर्ल करना आपकी सबसे बड़ी गलती हैं। मस्कारा अप्लाई करने के बाद लैशेज हार्ड हो जाती हैं। अगर उसके बाद कर्लर का इस्तेमाल लैशेज पर किया जाए तो इससे वह टूटने लगती हैं, जिससे आपकी आईलैश को नुकसान होता है।

पुराने मस्कारे का इस्तेमाल 

कभी भी छह महीने से अधिक समय तक मस्कारे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे आपकी लैशेज को परफेक्ट लुक नहीं मिलता और आपकी आंखों को भी नुकसान होता है।

एक्सट्रा मस्कारा ना हटाना

How To Apply Mascara Perfectly Like A Pro (Without Smudging)?

कई बार ऐसा होता है कि वैंड में अतिरिक्त प्रॉडक्ट आ जाता है और फिर हम उसे यूं ही लैशेज पर अप्लाई कर लेती हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रॉडक्ट लैशेज पर लग जाने के कारण वह clumpy हो जाती हैं और फिर लैशेज अजीब दिखती हैं। इसलिए हमेशा मस्कारा लगाने से पहले टिश्यू पर अतिरिक्त प्रॉडक्ट को हटा दें।

ऊपर देखकर मस्कारा लगाना

अधिकतर लड़कियां मस्कारा लगाते समय ऊपर की तरफ देखती हैं। लेकिन इस तरह उपर देखने से मस्कारा आपकी आईलिड पर लग जाता है। जो आपके आईमेकअप को पूरी तरह बिगाड़ देता है। 

बार-बार अप्लाई करना

How to apply mascara: Step-by-step guide to apply mascara ...

सुबह आई मेकअप के दौरान मस्कारा अप्लाई करते हैं, लेकिन जैसे दिन बीतता है मेकअप की शाइन कम हो जाती है। ऐसे में लड़कियां सूखे हुए मस्कारे पर दोबारा मस्कारा अप्लाई करती हैं। लेकिन ऐसा करने से ग्लोइंग लुक नहीं मिलता, बल्कि ऐसा लगता है कि जरूरत से ज्यादा ही मस्कारे को लैशेज पर लगाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static