Periods के पेन से राहत देंगे ये घरेलू नुस्खे, हमेशा के लिए मिलेगा दर्द से छुटकारा

punjabkesari.in Sunday, May 28, 2023 - 12:59 PM (IST)

हर महीने महिलाओं को पीरियड्स आना एक सामान्य बातहै। लेकिन कभी- कभी यह दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि इसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है। जिनके इस्तेमाल से आपको पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलेगी। तो चलिए जानते है उसके बारे में।

शहद और अदरक

पीरियड्स के दौरान दर्द से छुटकारा पाने के लिए 1 छोटे चम्मच शहद के साथ 1 छोटा चम्मच अदरक का रस लें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और फिर इसका सेवन करें। 

 

गुणकारी है अजवाइन

इन दिनों में महिलाओं में गैस की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है जिसके चलते उनके पेट में दर्द होता है। जिसे दूर करने के लिए अजवाइन सबसे अच्छा विकल्प है। आधा चम्मच अजवाइन में आधा चम्मच नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पीने से पीरियड्स में तुरंत राहत मिलती है।

अदरक 

पीरियड्स में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए अदरक का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है। एक कप पानी में अदरक के टुकड़े को बारीक काटकर उबाल लें। अगर आपको थोड़ा टेस्ट चाहिए तो शक्कर मिला लें। 

पपीता

पीरियड्स के दिनों में पपीता खाना पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। पीरियड्स के दिनों में पपीता खाने से दर्द में भी आराम मिलता है। इससे ब्लड का फ्लो भी ठीक रहता है।

हर्बल चाय

हर्बल चाय जैसे लैवेंडर और पुदीने का मिश्रण पीने से पीरियड्स में ऐंठन के दर्द और परेशानी से राहत मिल सकती है। पुदीना और कैमोमाइल जैसी चाय पीरियड्स की ऐंठन को काफी कम कर सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Kirti