आपको बढ़ती उम्र में भी जवां दिखाएंगे ये Haircuts

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 12:17 PM (IST)

बढ़ती उम्र में अक्सर महिलाएं महंगे एंटी-एजिंग प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करके अपने आप जवां बनाए रखने की कोशिश करती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि हेयरकट हमारे चेहरे की लुक बिल्कुल बदल कर रख सकता है। एक अच्छा हेयरकट हमें कम उम्र और जवां दिखा सकता हैं, वहीं अगर हेयरकट गलत हो जाए तो उम्र से ज्यादा बड़ा भी दिखा सकता है। इसलिए अक्सर हेयरकट करवाते समय ऐसी बातों पर जरूर ध्यान रखना चाहिए, जो आपके लुक पर इफैक्ट न डालती हो।  


अगर आप भी बढ़ती उम्र में जवां दिखना चाहती है तो बाकी ट्रीटमेंट का सहारा लेने के बजाए अपने हेयरकट पर ध्यान दे। आज हम आपको कुछ ऐसे हेयरकट बताएंगे, जिन्हे करवाकर आप अपनी वास्तविक उम्र से बिल्कुल यंग दिख सकती है। 

 

1. ​Bangs Haircut

PunjabKesari
यह हेयरकट आपके चेहरे पर बहुत अंतर डाल सकता है। आप इसे किसी भी उम्र में ट्राई कर सकती हैं। इतना ही नहीं आपकी पर्सनैलिटी को पूरी तरह से अपडेट कर सकता है। हालांकि Choppy Bangs या Thick Bangs के बजाए साइड बैंग्स कट के साथ अपने आपको यंग लुक दे सकती हैं। 

 

2. Bob Haircut

PunjabKesari
अगर आप छोटे बालों को पसंद करती है तो बॉब हेयरकट ट्राई करें। यह कट आपके चेहरे की फिचर्स को बदलकर रख देगा। आप इस हेयरकट को अपने चेहरे के हिसाब से चिन-लेंथ या फिर कानों तक कटवाकर नया एक्सपेरिमेंट कर सकते है। 

 

3. Layered Waves Haircut

PunjabKesari
यदि आपके बाल लंबे है, तो आप अपने बालों के साथ कई नए एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। वहीं अगर बाल लंबे और घने है तो लेयर्ड वेव्स के साथ नया लुक दे सकते है। वेव्स से कर्ल तक, आप अपने बालों को और अधिक एक्सपेरिमेंट देकर स्टाइलिश यंग लुक पा सकती है। 
 

4. Pixie cut

PunjabKesari
यह क्लासी कट पहले तो थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन बाद में यह हेयरकट आपके चेहरे पर अलग ही इम्प्रैशन डालेगा। इस हेयरकट को ज्यादा केयर की जरूरत भी नही होती और आपको आपकी वास्तविक उम्र से कई साल साल यंग दिखाएगा। 

 

5. ​Lob Haircut

यह हेयरकट हर किसी उम्र में करवाया जा सकता है। अगर आप बढ़ती उम्र में जवां दिखना चाहती है तो यह कट जरूर ट्राई करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static