सेहत और स्वाद दोनों में ''बैस्ट'' हैं ये जंगली फल

punjabkesari.in Tuesday, May 02, 2017 - 06:33 PM (IST)

पंजाब केसरी(सेहत)- फल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मौसम के हिसाब से फलों का स्वाद भी बदलता रहता है। गर्मी में आम,खरबूजा,तरबूज तो सर्दी के मौसम में अमरूद और संतरे बहुत टेस्टी लगते हैं। हर फल का अपना अलग फायदा है। आज हम जिन फलों के फायदे और नुकसान की बात कर रहे हैं वो आपने शायद ही बाजार में देखें होंगे। 


1. फालसा
फालसा बेर के जैसा फल है। गर्मी के मौसम में यह शरीर में ठंड़क बनाएं रखता है। इसका शरबत भी बहुत टेस्टी होता है। यह शरीर में खून की कमी को पूरा करता है और गर्मी में लू लगने से भी बचाए रखता है। इसके सेवन से पेट भी साफ रहता है। 

2. शहतूत
शहतूत में कैल्शियम और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसको मलबेरी भी कहा जाता है। इसकी तासीर ठंड़ी होती है और यह आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। बच्चों में पोषक तत्वों का कमी को पूरा करने में यह मददगार है। 

3. बेर
बेर का स्वाद खट्टा और मीठा होता है। भूख न लगने की परेशानी है तो इसका सेवन करने से फायदा मिलता है। इससे आंखों का रोशनी बढ़ती है और पेट के कीड़े भी बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा भी बेर खाने के बहुत फायदे हैं। 

4. जामुन
जामुन खाने में टेस्टी होने के साथ गुणों से भी भरपूर होते हैं। इसमें  आयरन, फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और सोडियम के अलावा और भी बहुत से जरूरी तत्व पाए जाते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static