खाना Digest करने में मदद करेंगे ये 'फूड्स'

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2017 - 10:53 AM (IST)

बदलते लाइफस्टाइल में लोगों को पेट से जुड़ी कोई न कोई प्रॉबल्म रहती ही हैं। अक्सर क्या होता है कि हम लोग कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते है जो ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाती है। जिस वजह से सारा दिन दिक्कत भरा गुजरता है। आज हम आपको कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनमें न्यूट्रिशन तो भरपूर होता है साथ ही वह खाने को जल्दी से डाइजेस्ट करने में मददगार है। 

 

- बादाम

PunjabKesari
बादाम प्रोटीन से भरपूर होते है। अगर इनको स्नैक के तौर भी खाया जाए तो पेट जल्दी भर जाता है और खाना अच्छे से डाइजेस्ट होता है।

- ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैफीन भरपूर मात्रा में होती है जो शरीर का मेटाबॉलिज़म ठीक रखती है।  इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भी भरपूर मात्रा है, जो बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर निकालती है।

- मौसमी
मौसमी वैसे तो कई बीममारियों को दूर करने में मददगार है लेकिन यह इन्सुलिन लेवल कम करती है और वजन को कंट्रोल में रखती है। रोज मौसमी को खाने से खाना भी जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है। 

- एवोकैडो

PunjabKesari
एवोकैडो फेटी फूड है, लेकिन यह फैट हैल्दी होती है जिससे शरीर को शक्ति मिलती है। अगर डाइट में इसको शामिल किया जाए तो खाना अच्छे से डाइजेस्ट हो जाता है। 

- अजवाइन
अगर आप अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते है तो अजवाइन काफी कारगर साबित होती है। अगर खाना के बाद अजवाइन का सेवन किया जाए तो वह अच्छे से पच जाता है। 

- दही 
दही में प्रोबायोटिक्स तत्व मौजूद होते है जो डाइजेशन ठीक रखते है। इसके सेवन से पेट भी भरा-भार रहता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static