संभल कर खाएं, धीमा जहर है ये चीजें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 26, 2017 - 06:07 PM (IST)

ज्यादा खाने के नुकसान : जैसे लोगों का रहन-सहन बदलता जा रहा है वैसे ही उनकी अपनी सेहत के प्रति रूची कम होती जा रहीं। आज हर व्क्तति हैल्दी खाने से ज्यादा मुंह का स्वाद देखता है जिसके चलते कोई न कोई बीमारी उनके घेरे रहती है। एक रिसर्च में सामने आया कि हम लोग रोजमर्रा जिंदगी में कुछ ऐसे फूड्स का सेवन करते है हमारे शरीर के लिए धीमा जहर है। इन चीजों की अधिक मात्रा हमे कई बीमारियों से ग्रस्त कर सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि इन चीजों की पहचान करके अपनी डाइट में इनका कम से कम सेवन किया जाएं। 

 

1. ज्यादा चीनी खाने से नुकसान

PunjabKesari

खाने में ज्यादा चीनी की मात्रा लेने से लिवर में ग्लाइकोजन की मात्रा कम हो जाती है। इसके अलावा चीनी अधिक खाने से मोटापा बढ़ता है और थकान, माइग्रेन अस्थमा जैसी प्रॉबल्म हो सकती है। 

 

2. ज्यादा नमक खाने से नुकसान

नमक में सोडियम की मात्रा काफी अधिक होती है। एक रिसर्च के अनुसार ज्यादा मात्रा में नमक खाने से पेट का कैंसर हो सकता है। इसके अलावा भी कई गंभीर बीमारी जैसे हाई बीपी और हार्ट प्रॉबल्म हो सकती है। 

 

3. ज्यादा मैदा खाने से नुकसान

मैदा में फाइबर की मात्रा न के बराबर होती है। मैदा से बनी चीजों का सेवन करने से इनडाइजेशन जैसी प्रॉबल्म देखने को मिलती है। मैदे में ब्लीचिंग की मात्रा होती है जो हार्ट प्रॉबल्म का खतरा बना रहता है। 

 

4. ज्यादा  कोल्ड ड्रिंक पीने से नुकसान

इसमें शक्कर और फारस्फोरिक एसिड होता है। ज्यादा मात्रा में कोल्ड ड्रिंक पीने से हार्ट प्रॉबल्म हो सकती है। इसी के साथ याद्दाश्त कमजोर हो जाती है। 


 
5. फास्ट फूड खाने से नुकसान

PunjabKesari

इसमें मोनोसोडियम ग्लूटामेट अधिक होता है, जिससे मोटापा तेजी बढ़ता है और हार्ट प्रॉबल्म और अल्जामर जैसी समस्याएं खड़ी हो जाती है।   

 

6. अंकूरित आलू  नमक खाने से नुकसान

अंकूरित आलू खाने से डायरिया, सिर दर्द और माइग्रेन जैसी समस्याएम हो सकती है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static