वर्कआउट के बाद पीएं ये Healthy Drinks, मिलेगी दोगुनी एनर्जी

punjabkesari.in Friday, May 21, 2021 - 10:40 AM (IST)

सेहतमंद रहने के लिए वर्कआउट करना बेहद जरूरी है। इससे इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बेहतर शारीरिक विकास होने में मदद मिलती है। मगर अक्सर एक्सरसाइज के बाद शरीर में थकावट महसूस होती है। ऐसे में इस थकान को भगाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ हैल्दी एनर्जी ड्रिंक्स को शामिल कर सकती है। उससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ बेहतर शारीरिक विकास होने में मदद मिलेगी। तो आइए जानते हैं उन ड्रिंक्स के बारे में...

गाजर का जूस

गाजर में विटामिन्स, मिनरल्स व अन्य जरूरी तत्वों के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह शरीर में थकावट, कमजोरी दूर करके फ्रेश फील करवाने में मदद करता है। ऐसे में वर्कआउट के बाद गाजर का जूस पीना बेस्ट ऑप्शन है।

संतरे का जूस

संतरा विटामिन सी का उचित स्त्रोत है। इसका जूस पीने का एक्सरसाइज के बाद शरीर को पूरा पोषण मिलता है। थकान दूर होकर तरोताजा महसूस होता है।

PunjabKesari

चॉकलेट शेक

आप एक्सरसाइज के बाद थकान दूर करने के लिए चॉकलेट शेक भी पी सकती है। इससे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलेंगे। थकान दूर होकर एनर्जेटिक फील होगा।

व्हीटग्रास ड्रिंक

वर्कआउट के बाद शरीर में इंस्टेंट एनर्जी बढ़ाने के लिए व्हीटग्रास जूस पीना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें पोषण होने से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलेंगे। साथ ही बेहतर शारीरिक विकास में मदद मिलेगी। वहीं इसमें कैलोरी कम होने से वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।

PunjabKesari

बनाना शेक

आप एनर्जी के लिए बनाना शेक का सेवन कर सकती हैं। इसमें सभी जरूरी तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स होने से थकान दूर होकर ऊर्जा आने में मदद मिलेगी। साथ ही लंबे समय तक पेट भरा रहने से ओवर ईटिंग की परेशानी से आराम मिलेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static