Christmas 2021: दुनियाभर में क्रिसमस मनाने के यूनिक ट्रेडिशन, जानकर हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Dec 22, 2021 - 06:07 PM (IST)

क्रिसमस मनाने की तैयार लोग कई दिनों पहले ही शुरु कर देते हैं। इस दिन लोग घरों को सजाते व पांरपरिक पकवान बनाते हैं। वहीं अलग-अलग देशों में साल के इस बड़े दिन को यूनिक तरीके से मनाने की परंपरा है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि क्रिसमस के दुनियाभर के देशों में किस तरह सेलिब्रेट किया जाता है।

ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया में ‘Christkind’ यानि सुनहरे बालों वाले लड़के को नवजात यीशु का रूप माना जाता है। ऐसे में वो ही क्रिसमस ट्री को डैकोरेट करता है।

PunjabKesari

PC: shutterstock

अर्जेंटीना

अर्जेंटीना में लोग क्रिसमस से पहले की शाम को लालटेन जलाकर खुले आसमान में छोड़ कर रोशनी करते हैं। लोग कागज से एक तरह का ग्लो बनाकर उसमें आग जलाकर आसमान की ओर छोड़कर देर रात रोशनी को देखने का मजा लेते हैं।

PunjabKesari

PC: trafalgar tours

इंग्लैंड

इंग्‍लैंड में क्रिसमस का त्‍योहार बेहद ही अनुशासनात्मक तरीके से मनाने की परंपरा है। कहा जाता है कि यहां पर इस खास दिन पर बच्चों द्वारा शरारत करने पर उन्हें स्टॉकिंग्स में मिठाई के जगह कोयले मिलते हैं।

PunjabKesari

PC: india.com

कनाडा

माना जाता है कि सैंटा क्लाज कनाडा के ही रहने वाले हैं। इसके साथ ही यहां पर पोस्ट के माध्यम से लोग सैंटा को चिट्ठियां भी भेजते हैं। ऐसे में कनाडा में क्रिसमस जोरों-शोरों से मनाया जाता है।

PunjabKesari
PC: lifehack

ग्रीस

मान्यता है कि कालीकंतजरोइ (Kallikantzaroi) जिसे एक दुष्ट गोबलिन की जाति माना जाता है। वह अंडरग्राउड रहते हैं। मगर क्रिसमस से 6 जनवरी तक कुल 12 दिनों तक रहते हैं। लोगों का मानना हैं कि वे इस दौरान किसी पर भी अपना कहर कर सकते हैं। ऐसे में इनसे बचने के लिए लोग क्रॉस और होली बेसिल को पवित्र पानी में डुबोकर दिन में एक बार पूरे घर में छिड़कते हैं। उनका मानना है कि इससे बुरी आत्माएं घर-परिवार से दूर रहती है।

PunjabKesari

PC: greeking.me

बेल्जियम

बेल्जियम में क्रिसमस पार्टी के लिए पाव रोटी को सजाया जाता है। इसे ‘Pita’ कहते हैं। इसे लोग सिक्कों में पकाते हैं। कहा जाता है कि इसमें सिक्का मिलने वाला व्यक्ति खुद को लक्की कह सकता है।

PunjabKesari

PC: amarujala

नॉर्वे

नॉर्वे में ‘निस्‍से (Nisse)’ यानि सैंटा जैसे छोटे-छोटे गुड्डे से सजावट की जाती है। इसके साथ ही हर क्रिसमस में नॉर्वे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनकी मदद के लिए धन्यवाद के तौर पर यूके को एक बड़ा क्रिसमस ट्री उपहार स्वरूप देता है। इसी के साथ इस ट्री को ट्राफ़लगर स्क्वायर में लोगों के देखने के लिए खासतौर पर सजाया भी जाता है।

PunjabKesari

स्विट्ज़रलैंड

स्विट्ज़रलैंड की कई जगहों जैसे बर्नीस ओबेरलैंड में क्रिसमस वाले दिन खासतौर पर जुलूस निकालने की परंपरा है। इसके साथ ही लोग नए साल की पहली शाम ‘ट्राइकलर’ में शामिल होकर काऊ बेल्‍स पहनकर परेड में हिस्सा लेते हैं। वे परेड दौरान जोर से शोर मचाते हुए क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से बुरी आत्माओं से बचाव रहता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static