सिर्फ पिंक सिटी ही नहीं भारत के ये शहर भी है अपने रंग से मशहूर

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 07:17 PM (IST)

घूमने के लिए भारत भी विदेशों से कम नहीं है। जी हां, भारत भी अपनी झीलों, नदी, पहाड़ों वाले शहरों से मशहूर है। वहीं कई शहर तो ऐसे भी जो अपने अलग रंग से फेमस है। जी हां, यहां पर जयपुर 'पिंक सिटी' तो जोधपुर 'ब्लू सिटी' के नाम से मशहूर है। यह हर कोई जानता ही है। मगर क्या आप जानते हैं कि भारत में और भी कई शहर है जो अपने खास रंग के जाने जाते हैं? तो चलिए जानते हैं उन शहरों के बारे में...

जैसलमेर, येलो/गोल्डन सिटी

जैसलमेर, राजस्थान का एक मशहूर शहर है, जो येलो या गोल्डन सिटी के नाम से फेमस है। कहते हैं कि जैसलमेर के हर जगह की अपनी एक अलग खासियत है। यहां की पीली, सुनहरी रेत शहर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। हम ऐसा भी कह सकते हैं कि इस शहर ने गोल्डर कलर का शाही ताज पहन रखा हो। जैसलमेर में बना सोनार किला यात्रियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। साथ ही यह 'द गोल्डन फोर्ट' के नाम से जाना जाता है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

नागपुर, ऑरेंज सिटी

नागपुर महाराष्ट्र राज्य की दूसरी राजधानी और तीसरा सबसे बड़ा शहर माना गया है। यह दुनियाभर में 'ऑरेंज सिटी' के नाम से मशहूर है। यहां के घर नारंगी रंग में पेंट है बल्कि इस शहर में नारंगी यानी संतरे की खेती भारी मात्रा में होती है। इसलिए यह इसे ऑरेंज सिटी' कहते हैं। इसके साथ ही नागपुर अपने टाइगर रिजर्व्स और सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के कारण भी फेमस है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

उदयपुर, द व्हाइट सिटी

उदयपुर में बहुत सी झीलें होने से यह 'झीलों की नगरी' कहलाता है। यहां पर बनी नीली झीलों, अरावली की पहाड़ियां व हरे-भरे जंगलों से घिरे यह शहर किसी का भी मन आसानी से जीतने का काम करता है। वहीं खूबसूरत संगमरर के पत्थरों से तैयार यह शहद 'व्हाइट सिटी' के नाम से भी मशहूर है। इसी के साथ उदयपुर को ‘वेनिस ऑफ द ईस्ट’ भी कहते हैं। इसकी खूबसूरती के चलते देश-विदेश से लोग यहां घूमने आना पसंद करते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

तिरुवनंतपुरम, एवरग्रीन सिटी

यह तो हर कोई जानता हैं कि केरला की खूबसूरती के कारण इसे 'भगवान का अपना शहर' कहते हैं। इसी के साथ केरला की राजधानी तिरुवनंतपुरम 'एवरग्रीन सिटी' के नाम से मशहूर है। यह सात पहाड़ियों पर बना बेहद ही साफ, खूबसूरत व हरा-भरा शहर है। ऐसे में यहां पर जाकर किसी को भी शांति व सुकून का अहसास होगा। कहा जाता है कि इस शहर का नाम पवित्र माने जाने वाले सांप अनंद के नाम पर रखा गया था। इसलिए कई लोगों द्वारा तिरुवनंतपुरम को ‘नाग देवता का शहर’ भी कहते हैं।

PunjabKesari


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static