क्रिसमस से जुड़ी ये परंपराएं सिखाती है हमें जिंदगी जीने का सही तरीका

punjabkesari.in Wednesday, Dec 23, 2020 - 10:31 AM (IST)

क्रिसमस का त्योहार हर साल 25 दिसंबर को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। माना जाता है कि इस शुभ दिन पर ईसा मसीह का जन्म हुआ था। ऐसे में लोग क्रिसमस डे पर बहुत सी परंपराओं को मानते हैं। वे घरों में क्रिसमस ट्री लाकर उसे अच्छे से सजाते हैं। साथ ही फ्रेंड्स, रिश्तेदारों को गिफ्ट्स देते और चर्च में जाकर कैंडल जलाकर प्रार्थना करते हैं। क्रिसमस डे से जुड़ी इन मान्यताओं से हमें जिंदगी जीने की सीख भी मिलती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

प्रार्थना करना 

क्रिमसम के दिन सभी लोग चर्च में इकट्ठे होकर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। साथ ही उनसे धन्यवाद करके खुद को जीवन में सही रास्ता दिखाने की प्रार्थना करते हैं। ऐसा करने से मन में मौजूद नकारात्मकता दूर होकर अंदर से खुशी का अहसास होता है। 

PunjabKesari

तोहफे देना

इस शुभ दिन पर एक-दूसरे को गिफ्ट देने की परंपरा निभाई जाती है। ऐसे में किसी को उपहार देने पर व्यक्ति के अंदर दया की भावना आती है। साथ ही इससे हम जिंदगी में त्याग करना सीखते हैं। ऐसे में इस बार क्रिसमस पर अपनों के साथ जरूरतमंदों व गरीबों को उपहार देकर उसके जीवन में भी खुशियां लेकर आए। सांता क्लॉज भी रात के समय में गरीब व बेसहारा बच्चों को उपहार बांटते हैं। ऐसे में इस तरह अपने बच्चों को भी चीजें बांटने और दूसरों को देने की आदत डालें। 

PunjabKesari

घंटी बजाना

इस शुभ दिन पर लोग घरों व क्रिसमस ट्री को सजाने के साथ घंटी की आवाज करते हैं। मान्यता है कि इसी गूंज से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही चारों तरफ खुशियां व पॉजिटिविटी फैलती है।

मोमबत्ती जलाना

इन दिन लोग घरों और चर्च में मोमबत्तियां जलाते हैं। ईसाई धर्म में कैंडल जाने की प्रथा बहुत पुरानी है। माना जाता है कि इससे जीवन में फैला अंधेरा दूर होता है। साथ ही आशा की नई किरण दिखाई देती है। ऐसे में लोग इसे जलाकर अपने आने वाले जीवन के लिए सफलता व खुशियों की प्रार्थना करते हैं। 

PunjabKesari

आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, कमेंट और शेयर जरूर करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static