कन्या राशि की लड़कियों के लिए परफेक्ट रहेंगे ये लड़के!

punjabkesari.in Thursday, Jan 21, 2021 - 12:43 PM (IST)

हर किसी के मन में शादी से जुड़ा फैसला लेने के लिए बहुत ही बातें रहती है। असल में, हर कोई पार्टनर में अलग-अलग खूबियों की तलाश करता है। ताकि शादीशुदा जिंदगी हंसी-खुशी व सुखमय बीत सके। इसके लिए कई लोग शादी से पहले एक-दूसरे से मिलना व  बात करना सही समझते हैं। इसके अलावा कई लोग शादी से पहले कुंडली मिलाते हैं। ताकि दोनों में कितने गुण मिलते हैं, शादी अच्छे से चलेगी या नहीं इसका पता लगाया जा सके। दरअसल, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, लड़का और लड़की की कुंडलियां मिलाने से उनकी आने वाली जिंदगी के बारे में काफी हद तक पता लगाया जा सकता है। तो आइए आज हम आपको कन्या राशि की लड़कियों के साथ किस राशि का लड़का जीवनसाथी के रूप में एकदम परफेक्ट रहेगा बताते हैं...

1. जब दोनों कन्या राशि के हो

दोनों की कन्या के होने से इनमें काफी बातें सामान्य होगी। ऐसे में इन्हें एक-दूसरे की पसंद-नापसंद, रूचियों का भी पता होगा। इसलिए शादी के लिए इनकी जोड़ी परफेक्ट कही जा सकती है।

PunjabKesari

2. लड़की कन्या राशि और लड़का वृष राशि

वृष राशि के लड़के बेहद सुंदर व अट्रेक्टिव होते हैं। ऐसे में कन्या राशि की लड़कियां इनसे जल्दी ही इंप्रेस हो जाती है। साथ ही ये लड़की नेचर से चंचल व खुशमिजाज होती है। वहीं वृषभ के लड़के थोड़े सीरियस व गंभीर सोच के मालिक होते हैं। ऐसे में इनकी खूब बनने के साथ मैरिड लाइफ खुशनुमा बीतेगी। इसलिए हम कह सकते हैं कि यह कपल शादी के लिए एकदम सही होगा। 

3. लड़की कन्‍या राशि लड़का कर्क राशि                                 

इन राशियों के लोगों की आपस में खूब बनती है। कर्क राशि के लड़के केयरिंग होने से अपने पार्टनर का अच्छे से ध्यान रखने व उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। साथ ही इनकी काबिलियत के चलते अगर दोनों एक बार मिल जाए तो करियर को ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। बात इनकी मैरिड लाइफ की करें तो इनका जीवन खुशहाली व सुखमय बीतता है। ऐसे में यह कपल आदर्श जोड़ी बनाने में कामयाब होता है। 

PunjabKesari

4. लड़की कन्या राशि लड़का तुला राशि 

ये दोनों ही एक-दूसरे से जल्दी ही अट्रैक्ट होते हैं। साथ ही ये प्यार व दोस्ती भरा नेचर रखने में यकीन करते हैं। दोनों राशि के लोग अपनी-अपनी काबिलियत के चलते ऊंचाइयों के शिखर को छुते हैं। ऐसे में ये साथ मिलकर मजबूत व गहरा रिलेशनशिप बनाने में विश्वास रखते हैं। ऐसे में इनकी जोड़ी को बेस्ट कहा जा सकता है।

5. लड़की कन्‍या राशि लड़का वृश्चिक राशि 

इनमें धरती व पानी की तरह दोस्ती होती है। ऐसे में ये जल्दी ही एक-दूसरे को समझने के साथ घुल-मिल जाते हैं। जहां कन्या राशि की लड़कियां सेंसिटिव नेचर की होती है। वहीं वृश्चिक राशि के लड़के उनकी भावनाओं को बखूबी समझने के काबिल होते हैं। इसतरह ये एक-दूसरे मिल कर एक गहरा व मजबूत रिश्ता बनाते हैं। दोनों एक-दूसरे की कद्र व बातों को समझने के साथ बेइंतहा प्यार करते हैं। ऐसे में यह समाज के सामने एक आदर्श जोड़ी के रूप में आती है। 

6. लड़की कन्‍या राशि लड़का मीन राशि

इन दोनों राशि के लोगों का नेचर, पसंद, नापसंद काफी हद तक एक जैसी होती है। ऐसे में इनकी खूब पटती है। दोनों को एक साथ समय बीताना अच्छा लगने के साथ खुशी मिलती है। जहां कन्या राशि की लड़कियों में किताबी ज्ञान होता है, वहीं मीन वाले लड़कों को रिसर्च करना अच्छा लगता है। ऐसे में ये दोनों एक साथ मिलकर जीवन में सफलताओं को पाते हैं। साथ ही इनकी लव लाइफ अच्छी बीतने से इनकी जोड़ी बेस्ट मानी जाती है। मगर फिर भी इन्हें एक-दूसरे के कोई बात छुपाने से बचने की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static