अजय देवगन से लेकर अभिषेक बच्चन तक,  ये सितारे पत्नियों के साथ रखते हैं करवा चौथ का व्रत

punjabkesari.in Friday, Oct 10, 2025 - 11:00 AM (IST)

नारी डेस्क: करवा चौथ सिर्फ महिलाओं का त्योहार नहीं रह गया है आजकल कई पुरुष भीअपनी पत्नियों के लिए प्यार और सम्मान के प्रतीक के रूप में व्रत रखते हैं। यह परंपरा अब “दोनों के रिश्ते की समान भागीदारी” का प्रतीक बन चुकी है। आइए जानते हैं उन सेलिब्रिटीज के बारे में जो अपनी पत्नियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। 

PunjabKesari
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के लिए 

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने कई बार इंटरव्यू में बताया है कि वे अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। अनुष्का ने भी कहा था कि विराट उनके साथ समान रूप से उपवास करते हैं ताकि वो अकेले न रहें। दोनों का यह प्यार भरा कदम सोशल मीडिया पर फैंस के लिए “Couple Goals” बन गया था।

PunjabKesari
 अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए

अभिषेक बच्चन हर साल ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ करवा चौथ मनाते हैं।  ऐश्वर्या ने एक बार कहा था कि “अभिषेक भी मेरे साथ उपवास रखते हैं और शाम को साथ में चंद्र दर्शन करते हैं।” बच्चन परिवार में यह त्योहार पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज से मनाया जाता है।

PunjabKesari
राजकुमार राव- पत्रलेखा के लिए

राजकुमार राव और पत्रलेखा का रिश्ता भी बहुत प्यारा है। शादी के बाद राजकुमार राव ने बताया था कि वो करवा चौथ पर पत्नी के साथ व्रत रखते हैं, क्योंकि उनके लिए यह “equal love and respect” का प्रतीक है।

PunjabKesari
अजय देवगन – काजोल के लिए

काजोल ने कई बार मीडिया में बताया है कि अजय देवगन भी उनके साथ करवा चौथ का व्रत रखते हैं। हालांकि अजय इस पर ज्यादा बात नहीं करते, लेकिन काजोल ने इसे “उनके रिश्ते की गहराई” बताया है।
PunjabKesari

 आयुष शर्मा – अर्पिता खान शर्मा के लिए

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा  भी हर साल अपनी पत्नी अर्पिता के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर कई बार पूजा की तस्वीरें साझा की हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static