World Environment Day: फैंस को पर्यावरण के प्रति जागरुक कर रहे हैं ये बी-टाउन सेलेब्स

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2023 - 03:40 PM (IST)

हर साल 5 जून यानी की आज के दिन विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने और पर्यावरण संरक्षण से उनका बचाव करने के लिए मनाया जाता है। बदलते दौर के साथ सबसे ज्यादा असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। ऐसे में हर किसी को सबसे पहले इसका बचाव करने की जरुरत है। पर्यावरण सभी की जिंदगी से जुड़ा है। आज विश्व पर्यावरण के दिवस पर आपको ऐसे बी-टाउन एक्टर्स बताते हैं जो अपनी कोशिशों के जरिए पर्यावरण के प्रति सभी लोगों को जागरुक कर रहे हैं। 

दीया मिर्जा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी समय-समय पर फैंस को पर्यावरण के प्रति जागरुक करती रहती हैं। एक्ट्रेस भारत में यूएन एनवायरनमेंट प्रोग्राम की गुडविल एंबेसडर हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस आए दिन सस्टेनेबल फैशन और वेस्ट सेपरेशन को बढ़ावा देती हैं। इसके अलावा दीया वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की एंबेसडर और सैंक्चुअरी नेचर फाउंडेशन की भी सदस्य हैं। वह प्रकृति को बचाने और उसका महत्व बताने के लिए आए दिन जागरुकता फैलाती ही रहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pradeep sangwan (@pradeep_sangwan_)

रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख 

बॉलीवुड के क्यूट कपल रितेश और जेनेलिया देशमुख ने भी अपने ब्रांड के जरिए प्लांट बेस्ड मीट इंडस्ट्री में कदम रखा है। वीगनिज्म के अपने अनुभव और अमेरिका में प्लांट बेस्ड मीट की लोकप्रियता से प्रेरित होकर दोनों ने इस बिजनेस को शुरु किया था। वहीं इसके लिए इन्होंने अमेरिका में एक संगठन के साथ भागीदारी भी की है। रितेश और जेनेलिया दोनों ही लोगों को वीगन होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

प्रियंका चोपड़ा 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी लोगों को अवेयर करती दिख रही हैं। वह यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्हें दुनियाभर में पर्यावरणीय कारणों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दुनियाभर में भी जाना जाता है। इसके अलावा प्रियंका ग्रीनथॉन अभियान सहित अलग-अलग पर्यावरण कैंपेन को भी अपना समर्थन दे चुकी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by UNICEF (@unicef)

राहुल बोस 

बॉलीवुड के एक्टर और डायरेक्ट राहुल बोस भी पर्यावरण के प्रति बहुत ही अलर्ट  हैं उन्होंने साल 2007 में ऑक्सफैम के पहले ग्लोबल एंबेसडर बनकर पर्यावरणीय मुद्दों पर काफी गहरा असर डाला है। इसके अलावा राहुल ने कई सारे कैंपेन भी चलाए और जलवायु परिवर्तन की नीतियों में अपना पूरा समर्थन दिया है। इसके अलवा राहुल कई सारे विरोध प्रदर्शनों में भी हिस्सा ले चुके हैं। राहुल वैश्विक गरीबी और पर्यावरणीय संकटों के  खिलाफ भी पॉजिटिव रुप से काम कर रहे हैं।

PunjabKesari

जॉन अब्राहम 

एक्टर जॉन अब्राहम भी पालतू जानवरों के प्रति प्यार दिखाते हुए नजर आते हैं। वे लोगों को पालतू जानवर खरीदने की जगह एनिमल एडॉप्ट करने के लिए प्रोत्साहित करते दिखते हैं। इसके अलावा जॉन पॉवरलाइट ए विलेज जैसे अभियानों जैसी पहल का समर्थन करते भी दिखते हैं जिसका उद्देश्य भारत में गांवों को सौर ऊर्जा देना है। जॉन के यह प्रयास मनुष्यों और जानवरों दोनों के लिए अच्छा वातावरण बनाने में योगदान दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static