इस रामनवमी अपने घर ले आएं ये 5 चीजें, पूरे साल नहीं होगी पैसे की कमी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 29, 2023 - 01:46 PM (IST)

चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद कल राम नवमी मनाई जाएगी। हर साल चैत्र महीने की नवमी तिथि पर राम जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम, मां दुर्गा के नौंवे स्वरुप सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में भगवान राम की पूजा का बहुत ही महत्व माना जाता है। राम नवमी पर कुछ चीजों का खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। रामनवमी पर इन्हें खरीदने से घर में पैसे की कमी नहीं होती। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

पीतल या फिर कांसे से बना कछुआ

रामनवमी पर पीतल या कांसे स बना कछुआ बहुत ही शुभ माना जाता है। आप इसे घर की उत्तर दिशा में रख सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर की नेगेटिव एनर्जी भी खत्म होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। 

PunjabKesari

छोटा नारियल 

छोटा नारियल राम नवमी में लाकर आप मंदिर या फिर तिजोरी में रख सकते हैं। रामनवमी पर इसे घर में रखने से समृद्धि बढ़ेगी और घर में पैसे की कमी भी नहीं होगी। 

स्वास्तिक 

घर में स्वास्तिक लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। पुराणों के अनुसार, स्वास्तिक को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में लगाने से धन, स्वास्थ्य और परिवार में हो रहे मतभेद दूर होते हैं। 

PunjabKesari

चांदी का हाथी 

रामनवमी पर घर में आप चांदी का छोटा सा हाथी जरुर लाएं। मान्यताओं के अनुसार, इससे राहु और केतु का बुरा प्रभाव खत्म होता है और व्यक्ति को नौकरी व व्यापार में भी तरक्की मिलती है। हाथी घर में रखने से शांति और सुख-समृद्धि भी आती है। 

गोमती चक्र 

गोमती चक्र आप इस रामनवमी घर में रखसकते हैं। यह चक्र गोमती नदी में मिला था इसलिए इसे गोमती चक्र कहते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इसे घर में रखने से व्यक्ति के ऊपर किसी भी तरह की बाधा नहीं आती। 11 गोमती चक्र पीले कपड़ों में लपेटकर तिजोरी में रखें इससे घर में भरकत बनी रहेगी। 

PunjabKesari

श्रीराम, माता सीता और हनुमान की मूर्ति

इस दिन हनुमान जी, श्रीराम और माता सीता की मूर्ति खरीदना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static