Vastu Tips: आर्थिक तंगी से परेशान लोग घर पर जरूर लगाएं ये तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Nov 17, 2021 - 01:07 PM (IST)

वास्तुशास्त्र अनुसार, हमारे आसपास की चीजों व दिशाओं का हमपर गहरा असर पड़ता है। इसके कारण घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जहां सकारात्मक ऊर्जा से घर में खुशी, शांति का वास होता है। वहीं नकारात्मक ऊर्जा अपने साथ तनाव, बीमारियां व आर्थिक समस्याएं लेकर आती है। ऐसे में अगर आप घर में अन्न व धन की बरकत बनाएं रखना चाहते हैं तो कुछ खास तस्वीरों को लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे जीवन की समस्त समस्याएं दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है...

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए

जो लोग आर्थिक तंगी से परेशान है उन्हें घर पर मां लक्ष्मी और कुबेर जी की तस्वीर लगानी चाहिए। ध्यान रखें कि इसे घर की उत्तर दिशा में ही लगाएं। वास्तु अनुसार यह दिशा धन प्राप्ति के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। ऐसे में इन तस्वीरों को यहां लगाने से धन प्राप्ति को योग बनते हैं। ऐसे में पैसों की किल्लत दूर होती है।

PunjabKesari

सुंदर तस्वीरें

घर की दीवारों में हमेशा सुंदर तस्वीरें लगानी चाहिए। इससे घर की खूबसूरती बढ़ने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसे लगाने के लिए घर की दक्षिण और पूर्व दिशा शुभ मानी जाती है। वास्तु अनुसार, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में शांति, खुशहाली बनी रहती है और धन आगमन के नए स्त्रोत बनते हैं। आप चाहे तो फूलों, प्राकृति से जुड़ी तस्वीरें भी लगा सकती है।

हंसते हुए बच्चे की तस्वीर

घर की दीवारों पर हंसते हुए बच्चे की तस्वीर लगाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु अनुसार, इसे घर की पूर्व व उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए। इसके अलावा फैमिली फोटो लगाना भी शुभ माना जाता है। इससे परिवार के सदस्यों में एकता बनी रहती है।

PunjabKesari

नदी और झरने की तस्वीर

दीवारों पर नदी और झरने की तस्वीर लगाने से घर की खूबसूरती पर चार-चांद लग जाते हैं। इसके साथ घर सकारात्मकता से भरा रहता है। मगर इन तस्वीरों को हमेशा घर की उत्तर-पूर्वी दिशा में ही लगाएं।

ऐसी तस्वीरें लगाने से बचें

घर पर कभी भी जंगल, डरावने दृश्य, ताजमहल आदि की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके कारण घर में अशांति फैलने से लड़ाई-झगड़े व पैसों की किल्लत आदि का सामना करना पड़ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static