दुनिया की सबसे खूबसूरत Tourist Destination, एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान

punjabkesari.in Tuesday, Oct 19, 2021 - 05:41 PM (IST)

दुनियाभर में घूमने की बहुत सी जगहें हैं। कोई जगह अपने प्राकृतिक नजारों से तो कई लाजबाव खाने से फेमस है। ऐसे में हर साल भारी संख्या में लोग विदेशों में भी घूमने का प्लान करते हैं। ऐसे में आप हम आपको इस आर्टिकल में दुनिया की बेहद खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं...

तुर्की

तुर्की एशिया और यूरोप की सीमा पर बसा एक बेहद ही खूबसूरत शहर है। तुर्की दुनियाभर में अपने ऐतिहासिक स्थलों, आकर्षक नजारों, तरह-तरह के मसालों, हलचल भरे बाजारों व नाइटक्लब से मशहूर है। यहां का प्राकृतिक नजारा देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आप यहां पर रेतीले बीच और स्वादिष्ट कबाबों को खाना का मजा ले सकते हैं। तुर्की में स्थापित सुल्तान अहमद मस्जिद नीली मस्जिद के नाम से जानी जाती है। बता दें, यह ऑटोमन वास्तुकला पर बनी पहली और इकलौती छह मीनार मस्जिद है। इसके अलावा आप तुर्की के बीचोबीच बसा शहर कप्पडोसिया में भी घूमने जा सकते हैं। यहां की अंडरग्राउंड जगहों से आप सूरज डूबने का नजारा देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर हॉट एयर बलून राउड और गुफानुमा होटल में भी घूम सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

मॉस्को

आप अमेरिका कि उत्तरी सीमा पर स्थित मॉस्को को भी घूमने का प्लान कर सकते हैं। इस देश की कला और संस्कृति पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। कॉपर कैनियन, मॉस्को का बेहद खूबसूरत पर घूमने के लिए बेस्ट शहर है। यह अपने आकर्षित हरे रंग के तांबे से दुनियाभर में मशहूर है। बता दें, यहां से गुजरने वाला रास्ता 37 पुलों और 86 सुरंगों से होकर निकलता है। मॉस्को का प्रमुख आकर्षण चिचेन इत्जा पर्यटन स्थल माना जाता है जो युकाटन प्रायद्वीप में है। ये रहस्यम इमारतों से भी जाना जाता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

मलेशिया

घूमने के शौकीनों के लिए मलेशिया बेस्ट माना गया है। यह टूरिस्ट प्लेस के लिए दुनियाभर में मशहूर है। अगर आप नॉन वेजिटेरियन है तो यहां का सी-फूड ट्राई करना ना भूलें। इसके अलावा आप यहां पर कम बजट में ही ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं। आप मलेशिया की राजधानी कुआलालुम्पुर खूबसूरत जगहों में से एक मानी गई है। यहां की खूबसूरत व ऊंची इमारतें किसी का दिल आसानी से जीतने का काम करती है। इसके साथ दातारन मर्डेका में स्थित सुल्तान अब्दुल समद के महल का शानदार नजारा भी देखने लायक है।

PunjabKesari

PunjabKesari

रूस

रूस भी अपने प्राकृतिक नजारों से जाना जाता है। यहां बहुत सी मशहूर इमारतें जैसे क्रेमलिन काम्प्लेक्स, रेड स्क्वायर, सेंट बेसिल कैथेड्रल आदि आप देख सकती है। इसे पढ़ाई, साहित्य, संस्कृति का यह एक बेहतरीन गढ़ माना गया है। आर्ट और कल्चर के दीवानों के लिए मॉस्‍को बेस्ट जगह मानी गई है। रूस की राजधानी मॉस्‍को अपने अपने लाजबाव खाने से दुनियाभर में मशहूर है। यहां पर आपको चर्च व मस्जिद भी देख सकते हैं। ऐसे में आपको रूस में मुस्लिम और क्रिश्चन समुदाय का मेलजोल देखने को मिलेगा। यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज के तौर पर लिस्ट में भी शामिल किया है। अगर आप रूस जा रहे हैं तो यहां की बेकाल झील देखना ना भूलें। करीब 20 मिलियन साल पुरानी इस झील में दुनिया के 20 प्रतिशत हिस्से का साफ पानी है। यह झीली पहाड़ों से ढकी रहती है।

PunjabKesari

PunjabKesari

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड दुनियाभर में सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां कई खूबसूरत झीले होने से यह झीलों का देश नाम से भी मशहूर है। आपको यहां पर कुदरत के हर मौसम का नजारा देखने को मिलेगा। ऐसे में नेचर लवर्स के घूमने के लिए स्विट्जरलैंड बेस्ट माना गया है। राइन नदी के तट पर बसा स्विट्जरलैंड पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इसके अलावा यहां पर बर्फ से ढके पहाड़ किसी का भी दिल आसानी से जीतने का काम करते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static