ये हैं भारत की वो महिलाएं, जिन्होंने किया देश का नाम रोशन

punjabkesari.in Friday, Jul 27, 2018 - 02:23 PM (IST)

दुनिया की सोच बदलने में महिलाओं की सबसे बड़ी भागीदारी है। जहां पहले यह लोग लड़कियों को पढ़ाना भी जरूरी नहीं समझते थे। वहीं, आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। राजनीति हो या फिर इंजीनियरिग लड़कियां अपने करियर से जुड़े हर काम को पूरी इमानदारी के साथ निभाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही महिलाओं के नाम बता रहे हैं, जिन्होने देश का नाम रोशन करके लोगों की सोच को बदल दिया। 


1. पहली महिला राष्ट्रपति
भारत में पहली महिला राष्ट्रपति का नाम प्रतिभा पाटिल है। उन्होंने अपने पद को बाखूबी निभाया और दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल बनी। 


2. पहली महिला जज
सुप्रीम कोर्ट का जज बहुत गर्वपूर्ण बात है। पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज के बारे में बात करें तो उनका नाम है श्रीमती मीरा साहिब बीबी फातिमा। 


3. पहली भारतीय  "मिस वर्ल्ड"
पहली बार भारत के लिए मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली लड़की का नाम है रीता फारिया। 


4. पहली महिला राज्यपाल
आजाद भारत में पहली महिला राज्यपाल का नाम श्रीमती सरोजिनी नायडू है। 


5. पहली महिला प्रधानमंत्री
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का नाम श्रीमती इंदिरा गांधी है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static