हाई हील्स पहनने के ये है side effects , सभी महिलाएं ये बातें रखें ध्यान

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 05:36 PM (IST)

ज्यादातर महिलाओं के लिए हाई हील्स की सैंडिल पहनना आज के दौर में फैशन का एक हिस्सा बन गया है। यह मायने नहीं रखता कि आप कितनी लंबी या छोटी हैं ज्यादातर लड़कियां हाई हील्स पहनकर ही घर से बाहर निकलना पसंद करती हैं। वैसे हाई हील की सैंडिल पहनना बुरी बाती नहीं है लेकिन फिर भी आप इसे रोज नियमित रूप से इस्तेमाल करती है तो आपको इसके कई साइड इफेक्ट भी हो सकते है। तो चलिए जानते है उसके बारे में।


पैरों में दर्द की शिकायत

हाई हील्स पहनने के कारण मांसपेशियों में बहुत ज्यादा खिंचाव आता है। जिस कारण एड़ियों, घुटनों और कूल्हों में दबाव पड़ने से सर्वाइकल का खतरा भी बढ़ जाता है। इतना ही नहीं यह हील्स आपकी कमर और पीठ दर्द का भी कारण बन सकती है।

कॉफ मसल्स में दर्द या सूजन

कॉफ मसल्स में दर्द या सूजन हाई हील पहनने का एक अलग साइड इफेक्ट है। हाई हील के कारण कॉफ की मांसपेशियों की नसें सूज जाती है जिससे पैरों में बहुत अधिक दर्द होता है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि चलने फिरने में काफी तकलीफ होती है।

फ्रैक्चर होने का खतरा

एक्सपर्ट्स के मुताबिक डेली हाई हील्स पहनने से पैर की हड्डियां टूटने तक का खतरा रहता है। हाई हील्स से कूल्हों, कमर की हड्डी और पैरों के पंजें की हड्डियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। खराब पॉश्चर के कारण उनमें दरार पड़ जाती है और इस कारण उनके टूटने का खतरा भी बहुत बढ़ जाता है।

घुटने में दर्द

जो लोग हाई हील पहनते है उनके घुटने में हमेशा दर्द की शिकायत रहती है। क्योंकि हील्स के कारण स्पाइनल कॉड पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

आर्च स्ट्रेन

अगर आप ज्यादा हील्स पहनी है तो पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव होता है जिसके चलते आपको पैर के पंजों में बहुत तेज दर्द हो सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 
 

 

 

  

 
 

  

 

 

 

 

Content Writer

Kirti