ये हैं बॉलीवुड के सौतेले भाई-बहन, किसी में प्यार तो किसी में तकरार

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 02:39 PM (IST)

रियल भाई-बहन के बीच जितना झगड़ा होता है, उतना ही उनमें प्यार भरा होता है लेकिन अक्सर सौतेले भाई-बहन को लेकर लोगों के दिमाग में कई बाते चल रही होती है। जरूरी नहीं कि सभी सौतेले भाई-बहन के बीच मन-मुटाव हो। इनमें कई बार प्यार भी बेहद देखने को मिल जाता है लेकिन आज हम बॉलीवुड के कुछ सौतेले भाई-बहनों के बारे में बताने जा रहे है। जिनमें से कुछ में तो बेहद प्यार है लेकिन भाई-बहनों के रिश्ते में काफी खट्टास भी है। आइए जानते है आपके फेवरेट बॉलीवुड सैलेब्स का अपने सौतेले भाई-बहन के साथ कैसा है रिश्ता।


 

1. आलिया भट्ट

PunjabKesari
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की सौतेली बहन पूजा भट्ट और सौतेले भाई राहुल भट्ट है। आलिया और पूजा भट्ट को कई बार साथ देखा गया है और दोनों के बीच प्यार भी बेहद है। हालांकि पूजा और आलिया की उम्र के बीच 21 साल का अंतर है। 


2. अर्जुन कपूर

PunjabKesari
जाह्नवी और खुशी कपूर,  अर्जुन कपूर कपूर की सौतेली बहनें है। इनके बीच ज्यादा खास अच्छा रिश्ता नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों से उम्र में काफी बड़े है। 


3. सनी देओल और बॉबी देओल

PunjabKesari
बॉलीवुड अभिनेता सनी और बॉबी देओल की सौतेली बहनें हेमा मालिनी की दो बेटियां हैं ऐशा देओल और आहना देओल। इन भाई-बहनों के बीच का रिश्ता भी इन दिनों कुछ खास नहीं चल रहा। 


4. शाहिद कपूर

PunjabKesari
अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले भाई का नाम ईशान खट्टर है, जो उम्र में शाहिद से काफी छोटे है। शाहिद अपने छोटे भाई ईशान का बहुत ध्यान रखते हैं। 


5. सारा खान

PunjabKesari
सैफ अली खान की बेटी सारा खान और करीना के नवाब तैमूर अली खान दोनों सौतेले भाई-बहन है। सारा अपने छोटे भाई तैमूर को बेहद प्यार करती है। हालांकि दोनों की उम्र में 23 साल का अंतर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static