करोड़ों की इंगेजमेंट रिंग पहनकर घूमती हैं ये एक्ट्रेसेज- Nari

punjabkesari.in Saturday, Oct 06, 2018 - 04:05 PM (IST)

शादी से पहले इंगेजमेंट की रस्म बेहद खास होती है। कुछ लोग हजारों तो कई लाखों की कीमत वाली रिंग अपने पार्टनर को पहनाते हैं। मगर बॉलीवुड की कई एेसी एक्ट्रेसेज हैं, जिनको उनके पार्टनर ने करोड़ों की अंगूठी पहनाई है। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेज के बारे में बातएंगे जो अपने हाथों में करोड़ों की रिंग पहनकर घूमती हैं।  

1. प्रियंका चोपड़ा

PunjabKesari
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को अपना लाइफ पार्टनर चुना। उनके हाथों में जो इंगेजमेंट रिंग है उसकी कीमत 20 लाख डॉलर तकरीबन 1 करोड़ 40 लाख के करीब है।

2. अनुष्का शर्मा

PunjabKesari
पिछले साल 11 दिसंबर 2017 को अनुष्का ने विराट कोहली के साथ सात फेरे लिए। इससे पहले दोनों ने इंगेजमेंट की। विराट ने अपनी लाइफ पार्टनर के लिए खास रिंग बनावाई थी। इसकी कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जाती है। 

3. एेश्वर्या राय

PunjabKesari
एेश्वर्या और अभिषेक बच्चन पहले दोस्त बने फिर जीवनसाथी। बच्चन परिवार की बहू को जूनियर बी ने 53 कैरेट सॉलिटेयर की अंगूठी पहनाई थी, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए थी।

4. शिल्पा शेट्टी

PunjabKesari
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमेन राज कुंद्रा के साथ शादी की। मीडिया में आई रिपोर्टस की मानें तो राज ने शिल्पा को इंगेजमेंट पर जो रिंग पहनाई है उसकी कीमत 3 करोड़ है। 

5. असिन 

PunjabKesari
असिन 2016 में माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधी। राहुल ने अपनी पत्नी को 20 कैरेट सॉलिटेयर वाली रिंग पहनाई थी जिस पर A,R बना हुआ है। इसकी कीमत 6 करोड़ बताई जाती है। 

6. सोनम कपूर

PunjabKesari
सोनम कपूर को उनके लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहुजा ने इंगेजमेंट पर हीरे से जड़ी हुई अंगूठी पहनाई। इसकी कीमत लगभग 90 रूपए लाख है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static