शादी में  कैरी करें ये 6 Accessories लगेगी एकदम गॉर्जियस

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 03:46 PM (IST)

शादी में लहंगा, ज्वेलरी, हील्स और मेकअप के अलावा भी और कई चीजें होती हैं जो आपके लुक में चार चांद लगाती हैं। होने वाली दुल्हन सिर्फ ड्रेसेज में ही अपना समय लगा देती हैं, लेकिन ड्रेसेज के अलावा भी शादी में ये चीजें बहुत ही जरुरी हैं। ड्रेस के साथ अगर मैचिंग एक्सेसरीज न हो तो ड्रेस की चमक फीकी पड़ जाती है। आपको कुछ ऐसी एक्सेसरीज बताते हैं जिनसे आप शादी में और भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

चोकर सेट 

गोल्ड ज्वलेरी का ट्रेंड अब पुराना हो गया है। अब शादी या फिर किसी भी फंक्शन में चोकर सेट पहन सकती हैं। आप अपनी चॉइस के मुताबिक हैवी  या फिर लाइट चोकर सेट चुन सकती हैं। आपको कुंदन, पर्ल, ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर और गोल्ड प्लेटेड चोकर भी शादी में कैरी कर सकती हैं।

PunjabKesari

चूड़ा 

किसी भी दुल्हन का श्रृंगार चूड़े के बिना अधूरा है। बीते कुछ सालों में चूड़े का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ा है। स्टाइल स्टेटमेंट के तौर पर चूड़े को बहुत ही पसंद किया जाता है। नई नवेली दुल्हन इसे  सुहाग की निशानी के तौर पर पहनती हैं। ट्रेडिशनल, वेस्टर्न या फिर किसी भी तरह की आउटफिट के साथ आप इसे कैरी कर सकती हैं। 

PunjabKesari

कलीरे 

चूड़े के अलावा कलीरे की भी डिमांज आजकल बढ़ती जा रही है। फ्लोरल , टैसल, सी-शेल, सिल्वर, मोटिफ, पर्ल, शगुन, एनिम, बर्ड, मीनाकारी और कस्टमाइज्ड आप कई तरह के कलीरे चुन सकती हैं। ज्यादातर लड़कियां अपने लहंगे से मैच करता कलीरा ही पहनना पसंद करती हैं। अगर आप शादी में ट्रेडिशनल दिखना चाहती हैं तो गोल्डन झूमर वाले कलीरे पहन सकती हैं। 

PunjabKesari

फ्लैट सैंडल्स 

शादी में इतने सारे फंकशन होते हैं जिसके कारण पैर भी थक जाते हैं। ऐसे में आप पैरों को आराम देने के लिए हिल्स की जगह शादी में फ्लैट सैंडल्स कैरी कर सकती हैं। लंबी लड़कियों के लिए यह ऑपशन एकदम बेस्ट रहेगा। आपको फ्लैट्स में भी कई तरह के अच्छे डिजाइन्स मिल जाएंगे। 

PunjabKesari

फ्लोरल ज्वेलरी 

आजकल दुल्हनें फ्लोरल ज्वेलरी भी बहुत पसंद कर रही हैं। हल्दी, मेहंदी जैसे फंक्शन में खासकर लड़कियां फ्लोरल ज्वेलरी पहनना पसंद कर रही हैं। हैवी फ्लोरल ज्वेलरी के लिए आप करिश्मा तन्ना से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। करिश्मा ने भी अपनी शादी में सिंपल और स्टाइलिश फ्लोरल ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। आप फ्लोरल ज्वेलरी अपने ऑउटफिट के साथ मैच कर सकती हैं। 

PunjabKesari

पर्स 

दुल्हन के लिए पर्स भी बहुत खास होता है। यह भी एक ब्राइडल एक्सेसरीज में ही आता है। शादी के बाद खासकर नए कपल्स को कई सारे फंकशन्स अटेंड करने पड़ते हैं।  इसके लिए आप अपने ऑउटफिट के साथ मैच करता हुआ पर्स चूज कर सकती हैं। आप पोटली पर्स, हैंडबैग्स या फिर स्लिंग बैग्स भी कैरी कर सकती हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static