बड़े पोर्स हो या स्ट्रैच मार्क, जिद्दी निशान हटाने के सस्ते और पक्के टिप्स

punjabkesari.in Monday, Apr 02, 2018 - 04:01 PM (IST)

शरीर के किसी भी हिस्से पर पड़े दाग- धब्बे व्यक्ति की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। इन दोगो को दूर करने के लिए लोग कैमिकल युक्त क्रीमों और कई ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। एेसे में आप इन जिद्दी दागों को दूर करने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि घर में यूज होने वाली इन मामूली चीजों से दाग- धब्बों को भी मिटाया जा सकता है।


1. वैसलीन

PunjabKesari

एक शोध से साबित हुआ है कि वैसलीना का इस्तेमाल करने से  चिकन पॉक्स के दाग, स्ट्रैच मार्कस के धब्बे मिट जाते हैं। चेहरे से दागों को दूर करने के लिए वैसलीन को दिन में 3 बार लगाएं। इस प्रक्रिया को लगातार 3 हफ्ते तक करें। 


2. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल का रोजाना इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में सारे दाग धब्बे और निशान दूर हो जाएंगे खासकर सिजेरियन। दागों को दूर को करने के लिए रोजाना एलोवेरा को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। 


3. सिलिकॉन
हाइपरट्रॉफिक और केलोइड्स के निशानों को मिटाने के लिए सिलकॉन का इस्तेमाल कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि चोट लगने के तुंरत बाद ही दागों को मिटाने के लिए सिलिकॉन का उपयोग न करें। कम से कम 2 हफ्तों के बाद सिलिकॉन को घाव पर लगाएं। 


4. चंदन का तेल और लैवेंडर तेल 

PunjabKesari
चंदन तेल और लैवेंडर के तेल से हर प्रकार के दाग धब्बों को दूर किया जा सकता है। रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से धो लें। फिर तेल से मसाज करें। रोजाना एेसा करने से धीरे-धीरे निशान कम होने लगेंगे।


5. मसाज
 सिजेरियन के निशान पर कम से कम 30 सेकंड के लिए क्रीम से मसाज करें। एेसा करने से कुछ ही दिनों में निशान गायब हो सकते हैं।


6. सनस्क्रीन
सनस्क्रीन से भी कुछ ही दिनों में चेहरे पर पड़े दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है। इन निशानों को मिटाने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है।


7. प्याज 

PunjabKesari
शरीर पर से किसी भी तरह के जले हुए निशानों को मिटाने के लिए आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। दागों को हटाने के लिए दिन में 3 बार प्याज के रस का जले हुए निशान पर लागाएं। एेसा करने से कुछ समय बाद निशान मिट जाएंगे।


8.  नारियल तेल और ऑलिव ऑयल
नारियल तेल में लोरिक, कैैपीट्रिक और कैपिक एसिड होते हैं जो शरीर पर पड़े निशान को मिटाते है। ऑलिव ऑयल में विटामिनों की भरपूर मात्रा होती है जो मुहासों के दागों को दूर करने में सहायक हैं। आप चाहें तो इन में से कोई भी एक तेल दागों पर लगा सकते हैं। 


ध्यान रखने योग्य बातें
निशानों को मिटाने के लिए सबसे पहले उसको ठीक होने दें। जब घाव ठीक हो जाए तो उसको साफ करके उस पर क्रीम लगाएं। इसके अलावा अगर दाग ज्यादा जिद्दी या पुराना हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static