घर में जरूर होने चाहिए ये 6 पौधे, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2024 - 05:14 PM (IST)

नारी डेस्क: वास्तु शास्त्र में पौधों का बहुत महत्व बताया गया है जैसे, कुछ ऐसे लकी पौधे जिन्हें लगाने से व्यक्ति आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकता है और जल्द ही अमीर बन सकते है। सिर्फ यही नहीं बल्कि इन पौधों के प्रभाव से बिगड़े काम भी बनने लगते हैं और साथ में घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। तो इसी के साथ चलिए अब हम आपको बताते हैं उन पौधों के बारे में-

मनी प्लांट

ऐसा माना जाता है कि इसके प्रयोग से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। यह एक ऐसा पौधा है जो धन को आकर्षित करता है। मनी प्लांट की बेल जितनी ऊपर की ओर बढ़ती है, घर में धन और समृद्धि उतनी ही बढ़ती है।

PunjabKesari

जेड प्लांट

इस पौधे को धन चुंबक कहा जाता है क्योंकि इस पौधे में धन को आकर्षित करने की अद्भुत क्षमता होती है। अगर आप आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं तो यह पौधा लगा सकते हैं।

तुलसी

तुलसी को धन की देवी माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। घर में तुलसी के पौधे की रोजाना पूजा करने से हमेशा सकारात्मकता, सुख-समृद्धि बढ़ती है।

PunjabKesari

बैम्बू

घर में बांस का पौधा लगाने से करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं और धन में वृद्धि होती है। अगर आप आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं तो यह पौधा लगा सकते हैं।

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट भी घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है।स्नेक प्लांट घर की हवा को शुद्ध रखने के साथ-साथ धन को आकर्षित करने वाला और सौभाग्य लाने वाला पौधा भी है।इसे घर में स्थापित करने से सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है।

PunjabKesari

ऑर्किड

ऑर्किड के फूल खूबसूरत दिखने के साथ-साथ पैसों के लिए भी काफी लकी होते हैं।बता दें कि ऑर्किड धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static