हेल्दी रहने के लिए घर में लगाएं ये 6 पौधे

punjabkesari.in Monday, Apr 09, 2018 - 05:49 PM (IST)

पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए लेकिन आज का मानव अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इसे काटता ही चला जा रहा है। जिसके कारण समस्याएं भी बढ़ती जा रही है। प्रकृति ने हमें इतना कुछ दिया है जिससे कई हेल्थ समस्याओं को खत्म किया जा सकता है। आज हम आपको ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपने घर के अंदर भी लगा सकते हैं। इन्हें लगाने से आपको घर महका भी रहेगा और वातावरण भी शुद्ध होगा। 

1. तुलसी

PunjabKesari
तुलसी घर में लगाने से घर में कीटाणु और नकरात्मक ऊर्जा नहीं आती। इसकी महक में पाएं जाने वाले एस्ट्रोन मानसिक संतुलन को बनाएं रखते हैं और वातावरण स्वच्छ रहता है।

2. पुदीना
पुदीना की खुशबू भी घर को तरोताजा बनाई रखती है। इसकी पत्तियों के सेवन से पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और पेट की गर्मी को भी खत्म करता है।

3. गेंदा 

PunjabKesari
गेंदे के पौधे से घर महका रहता है। इसे घर में लगाने से मच्छर दूर भागते हैं। इसके फूल और पत्तियों में एंटीबायोटिक गुण पाएं जाते हैं। यह प्रदूषण को कम करता है।

4. करी पत्ता
करी पत्ता अनीमिया से बचाने के लिए बहुत कारगार है। इसमें आयरन और फॉलिक ऐसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

5. चमेली

PunjabKesari
चमेली का पौधा लगाने से पूरा घर महक जाता है और वातावरण साफ होता है।

6. धनिया
धनिए के सेवन से शुगर कंट्रोल रहती है क्योंकि इसमें विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है। धनिए की डंडी खाने से थायरॉइड पर निंयत्रण पाया जा सकता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static