बच्चों को फिट बनाने में मदद करेंगे ये 6 पोषक तत्व

punjabkesari.in Wednesday, Jul 31, 2019 - 11:19 AM (IST)

बढ़ती उम्र के साथ बच्चों में शरीर का विकास उतना ही जरुरी हैं जितना की मष्तिष्क का। बच्चों के विकास में पेरेंट्स का बहुत बड़ा  हाथ होता है। वह बच्चों को बचपन में जो सिखाते है या जिन चीजों का आदत डालते है सारी उम्र वह उनके साथ रहती है। इतना ही नही वह उनके शरीर व दिमाग के विकास पर भी बहुत असर डालती है। इन आदतों में सबसे जरुरी हेल्दी खाना होता है। जब बच्चों को सही मात्रा में भोजन दिया जाता है तो शरीर के साथ- साथ उनके दिमाग का भी अच्छा विकास होता है। हेल्दी भोजन वही होता है जिसमें सभी पोषक तत्व शामिल होते है, जो कि एक बच्चे के लिए जरुरी होते है। चलिए आपको बताते है कि बच्चो के लिए कौन कौन से पोषक तत्व जरुरी होते है। 

प्रोटीन 

प्रोटीन बच्चों के मसल सेल्स को विकसित कर उनके मेटाबोलिज्म को बढ़ाती है। जिससे की बच्चों की मसल स्ट्रांग होती है। इससे उनकी हड्डियां बहुत अच्छे से ग्रो करती है। इसके लिए उनकी डाइट में रेड मीट, मछली, अंडे, दूध, डेयरी उत्पाद, दालें, बीन्स और सोया उत्पादों को शामिल कर सकते है ।

PunjabKesari,Nutrients, Healthy food for kids, Nari

कार्बोहाइड्रेट

कार्बोहाइड्रेट में पाए जाने वाले ग्लूकोस के तत्व शरीर में एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करते है। जिससे की बच्चे सारा दिन एक्टिव रहते है। इससे उनमें मेटबोलिक का रेट स्टेबल रहता है। इसके लिए आप बच्‍चे को उबले  आलू, चावल, ओट्स, ब्रेड जैसे कई स्टार्च वाले कार्ब्स से भरपूर खाना खिलाएं। 
 
वसा

वसा चाहे शरीर के नुकसानदायक माना जाता है, लेकिन बढ़ते हुए बच्चों के लिए एक लेवल तक वसा लेना बहुत ही जरुरी होता है। वसा शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप उनके भोजन में मांस, मछली, डेयरी प्रोडक्ट्स , घी, मक्खन, नट्स, आदि  शामिल कर सकते है। 

PunjabKesari,Nutrients, Healthy food for kids, Nari

कैल्शियम

बच्चों में बोंस डेंसिटी बढ़ाने के लिए कैल्शियम बहुत ही मदद करता है। हमारी बॉडी मेें पाए जाने वाले सभी सफेद कलर के हिस्सों के लए कैल्शियम बहुत ही जरुरी होता है। इससे बच्चों की हड्डियां और दांत दोनों ही स्वस्थ रहते है। दूध, दही, पनीर, टोफू, सोया, बीन्स, पालक, ब्रोकोली, हरी पत्तेदार सब्जियां इनका सबसे अच्चा स्त्रोत होता है। 

PunjabKesari,Nutrients, Healthy food for kids, Nari

आयरन 

आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को सही बनाए रखने में काफी मदद करता है। इतना ही नही यह ऑक्सीजन के साथ मिलकर ब्लड सर्कुलेशन और हार्ट की रेगुलेशन की कंट्रोल करने में मदद करता है। साबुत अनाज, दालें, बीन्स, रेड मीट, नट्स और सूखे फल, डार्क ग्रीन सब्जियां जैसे पालक में आयरन की काफी मात्रा पाई जाती है। 

PunjabKesari,Nutrients, Healthy food for kids, Nari

विटामिन 

शरीर में होनी वाली विभिन्न एक्टिविटी के साथ आखों की रोशनी, घाव को जल्दी भरने, प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए विटामिन की काफी जरुरत होती है।  दूध, दही, अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, गाजर, शकरकंद, लाल मिर्च, विटामिन सी में खट्टे फल, जामुन, टमाटर, ब्रोकोली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स विटामिन के अच्छे स्त्रोत माने जाते है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static