बेहद प्रसिद्ध हैं दिल्ली के में 6 माता रानी के मंदिर,  यहां नवरात्रि पर लगता है भक्तों का तांता

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 04:59 PM (IST)

नारी डेस्क:  अक्सर भक्त माता रानी के ऐसे मंदिरों खोजते हैं जहां जाने से उनकी भक्ति की तपस्या सफल हो जाए। अगर आप दिल्ली में या इसके आस-पास रहते हैं तो हम आपको कुछ  प्रसिद्ध माता रानी के मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं। ये मंदिर भक्तों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र हैं। यहाँ कुछ प्रमुख मंदिरों की जानकारी दी जा रही है।

PunjabKesari

झंडेवालान मंदिर


करोल बाग में स्थित झंडेवालान मंदिर दिल्ली का एक प्रमुख शक्ति पीठ है। इसे 18वीं शताब्दी में बनाया गया था। यहां पर देवी झंडेवाली माता की पूजा होती है, जो भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करने वाली मानी जाती हैं। नवरात्रि के समय यहां पर विशेष पूजा और मेलों का आयोजन होता है।
  PunjabKesari

काली माता मंदिर, कालकाजी

नेहरू प्लेस में स्थित  कालकाजी का यह काली माता का मंदिर प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। इसे "जगत की मां" कहा जाता है और यहां काली माता की पूजा की जाती है। इसे महाभारत काल का भी बताया जाता है। नवरात्रि और विशेष काली पूजा के समय यहां भारी भीड़ होती है।

PunjabKesari

छतरपुर मंदिर

महरौली में स्थित छतरपुर मंदिर दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है। यहां देवी दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित है। यह मंदिर अपने स्थापत्य और विशाल परिसर के लिए प्रसिद्ध है। नवरात्रि में यहां विशेष पूजा और मेला लगता है, और भक्त बड़ी संख्या में माता के दर्शन के लिए आते हैं।

PunjabKesari

शीतला माता मंदिर

शीतला माता मंदिर दिल्ली क्षेत्र का एक और प्रसिद्ध मंदिर है, जो शीतला माता रोड पर स्थित है। इस मंदिर में नवरात्री के समय बड़ी संख्या में भक्त आते हैं।। इस मंदिर में आने वाले भक्तों को मूर्ति छूने की अनुमति नहीं है, श्रद्धालु दूर से ही मूर्ति को देख सकते हैं। 

PunjabKesari

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर)


 कनॉट प्लेस के पास, मंदिर मार्ग में स्थित यह मंदिर देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित है। हालांकि यह मुख्य रूप से विष्णु मंदिर है, देवी लक्ष्मी की पूजा भी प्रमुख रूप से होती है। यह मंदिर अपने खूबसूरत वास्तुशिल्प और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।

PunjabKesari

गुफा मंदिर

गुफा मंदिर दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में स्थित है। यह पुराने मंदिरों में से एक है और माता वैष्णो देवी को समर्पित है। मंदिर एक बड़ी गुफा के लिए जाना जाता है, जो भक्तों को वैष्णो देवी मंदिर में होने का एहसास दिलाता है।


इन मंदिरों में देवी दुर्गा, लक्ष्मी, और काली के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है, और नवरात्रि के दौरान इन मंदिरों में विशेष पूजा, जागरण, और भव्य आयोजन होते हैं। दिल्ली में माता रानी के इन मंदिरों में भक्तों की भीड़ विशेष रूप से नवरात्रि के समय उमड़ती है, जब श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए माता की आराधना करते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static